इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार मिसाइल दाग रहे हैं। इस बीच अमेरिका के व्हाइट हाउस से बड़ी खबर सामने आ रही है। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने ट्रंप का बयान पढ़कर सुनाया है। उन्होंने कहा कि इजरायल और ईरान के बीच अमेरिका शामिल होगा या नहीं, इस पर ट्रंप अगले दो हफ्ते में फैसला करेंगे।
दो हफ्ते के अंदर ईरान को बंद करना होगा युद्ध
प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने गुरुवार को ट्रंप के बयान को मीडिया को पढ़कर सुनाया। उन्होंने ट्रंप अभी भी मानते हैं कि ईरान से बातचीत की संभावना है। ईरान अगर इस बीच बातचीत की कोशिश करता है तो इस पर बात की जाएगी। दो हफ्ते के अंदर ईरान युद्ध बंद नहीं करेगा तो अमेरिका कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।
ईरान को परमाणु हथियार नहीं करने देंगे विकसित
प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने आगे कहा कि ईरान को परमाणु हथिया विकसित नहीं करने देंगे। ईरान अगर बात नहीं मानता है तो उन पर एक्शन लिया जाएगा। उनका कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा रखें। उनके पहले कार्यकाल में उन्होंने दुनिया में शांति बनाए रखी थी। इस कार्यकाल में भी दुनिया में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
इजरायल और ईरान में युद्ध जारी
ईरान और इजरायल के युद्ध एक सप्ताह पूरा हो गया है। दोनों देश मिसाइलों से लगातार हमले कर रहे हैं। ईरान के सुप्रीमों ने झुकने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि डरते नहीं हैं, इजरायल को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। दवहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान में कोई भी सुरक्षित नहीं है, जिसमें सुप्रीम लीडर खामेनेई भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
5 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
10 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
16 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
17 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
19 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
19 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
20 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
20 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines