Israel Hezbollah War: इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले करके पूरे मिडिल ईस्ट को धुआं-धुआं कर दिया है। इजरायल के हवाई हमले में 492 लोग मारे गए हैं। वहीं 1645 लोग घायल हुए हैं। इजरायल ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी हिजबुल्लाह पर हवाई हमले जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे इलाका छोड़ दें। दरअसल इजरायल का कहना है कि हिजबुल्लाह ने घरों में रॉकेट, ड्रोन और मिसाइल छिपा रखे हैं। इजरायल ने लेबनान की बेक्का वैली में रह रहे लोगों से घर छोड़ देने को कहा है। इजरायल का दावा है कि वैली के इन घरों में हिजबुल्लाह ने हथियार छुपा रखे हैं और उसकी टॉप लीडरशिप भी इन घरों में छुपी हुई है।
वहीं इजरायल के इस हमले के जवाब में हिजबुल्लाह ने सोमवार को इजरायल पर 200 रॉकेट दागे। इस हमले में इजरायल को थोड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। इजरायल ने कहा है कि उसकी सेनाओं ने लेबनान में 1600 टारगेट पर निशाना साधा है। इनमें वो घर भी हैं, जिनमें हथियार छुपाकर रखे गए हैं। 2006 की जंग के बाद इजरायल और हिजबुल्लाह में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर जंग हो रही है। हमले में 35 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है।
मारे जाने वालों में हमास का फील्ड कमांडर महमूद अल नादेर भी है, माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 1990 के बाद इजरायल के साथ लड़ाई में पहली बार एक दिन में इतने लोग मारे गए हैं। इजरायली हमले के बाद लोग बेरूत की ओर भागने लगे हैं।
तेल अवीव में कमांड रूम से इजरायल को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल, हिजबुल्लाह के साथ बैलेंस ऑफ पावर को ठीक कर रहा है। बीते अक्टूबर के बाद से ही दस हजार से ज्यादा इजरायली नागरिक उत्तरी इजरायल से विस्थापन के शिकार हुए हैं। अक्टूबर 2023 से ही हिजबुल्लाह इन इलाकों में रॉकेट से हमला कर रहा था। इजरायल की कैबिनेट ने पिछले हफ्ते कहा था कि हिजबुल्लाह के साथ उसकी लड़ाई इन नागरिकों को वापस उनके घर भेजने की लड़ाई है।
दूसरी ओर लेबनान के प्रधानमंत्री ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि तेल अवीव जान बूझकर युद्ध भड़का रहा है। वहीं हिजबुल्लाह ने खुले युद्ध की चेतावनी दी है। मिडिल ईस्ट की बदली परिस्थितियों को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में और ज्यादा सैनिकों की तैनाती की है। मौजूदा समय में मिडिल ईस्ट में 40 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
8 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
9 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
9 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
11 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
15 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
15 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
16 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
17 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
17 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines