Israel Hezbollah War: हिजबुल्लाह के नए चीफ नईम कासिम ने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को जान से मारने की धमकी दी है। कासिम ने कहा है कि हिजबुल्लाह के ड्रोन नेतन्याहू के बेडरूम तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा इजराइल को एक खास ऑफर भी हिजबुल्लाह ने दिया है। हिजबुल्लाह ने इजराइल के सामने युद्धविराम का रास्ता खोला है। कासिम ने कहा कि इजराइल लगातार उसके शहरों पर हमले कर रहा है। लेकिन हिजबुल्लाह के लड़ाके घबराएंगे नहीं। वे लोग पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि मजबूती से दुश्मन का सामना करेंगे। हमारे ड्रोन कभी भी नेतन्याहू के कमरे में घुस सकते हैं। लगता है अभी नेतन्याहू का समय नहीं आया, इस बार वे बच गए।
ये भी पढ़ेंः ईरान पर इजराइल का हमला, तेहरान समेत कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर बमबारी
हिजबुल्लाह चीफ ने चौंकाने वाला बयान भी दिया। नईम ने कहा कि हो सकता है कि बेंजामिन को कोई इजराइली ही मार डाले। हम भी इजराइल को जवाब दे रहे हैं, जिसके बाद बेंजामिन डरे हुए हैं। कासिम ने इसी महीने हिजबुल्लाह की ओर से पीएम आवास पर किए गए ड्रोन हमले का जिक्र भी किया। दावा किया कि हिजबुल्लाह का ड्रोन बेंजामिन की खिड़की से टकराया था। हालांकि इस दौरान पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी मौके पर मौजूद नहीं थे। बता दें कि हिजबुल्लाह चीफ बनने के बाद पहली बार नईम कासिम का भाषण सामने आया है।
नसरल्लाह की शर्तें ठुकरा चुका इजराइल
इजराइल ने पिछले महीने हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह को मार गिराया था। बाद में उसका उत्तराधिकारी हाशेम सफीदीन भी मारा गया था। जिसके बाद अब नए चीफ की जिम्मेदारी नईम कासिम को मिली है। बताया जा रहा है कि इजराइल के डर से वह किसी अज्ञात जगह पर छिपा हुआ है। कासिम ने युद्धविराम को लेकर कहा कि इजराइल को उसकी शर्तें माननी होंगी। वह इसके लिए तैयार है। पूर्व चीफ नसरल्लाह ने भी इजराइल को युद्धविराम की पेशकश की थी। लेकिन अपनी शर्तों के आधार पर। इजराइल ने किसी भी शर्त को मानने से इन्कार कर दिया था। हिजबुल्लाह की शर्त थी कि इजराइल लितानी नदी से पीछे हट जाए।
ये भी पढ़ें: नईम कासिम कौन? 26 किताबें लिख चुका, टैक्सी ड्राइवर का बेटा कैसे बना हिजबुल्लाह चीफ?
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
2 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
2 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
9 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
10 hrs agoLIVE: बस से उतरकर पैदल ही जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे सांसद, धारा 163 लागू
10 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
11 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines