Israel Hezbollah Row: हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को मौत के घाट उतारने के बाद इजराइल अपने एक और दुश्मन को सबक सिखाने के लिए तैयार है। इजराइल के पीएम नेतन्याहू का कहना है कि अब यमन में हूती विद्रोहियों के बुनियादी ढांचे को तबाह किया जाएगा। रविवार को इजराइल ने हमले शुरू भी कर दिए हैं। इन हमलों में ईरान समर्थित हूतियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इजराइल के सैन्य प्रवक्ता कैप्टन डेविड अवराम ने एक चैनल से बातचीत में स्वीकार किया कि आज बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए गए हैं। लड़ाकू जेट, ईंधन भरने वाले और टोही विमानों ने बड़ी कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें:हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का शव बरामद! शरीर पर नहीं मिले चोटों के निशान, जानें फिर कैसे हुई मौत?
इजराइल की वायु सेना के दर्जनों विमानों ने यमन के रास इस्सा और होदेदा इलाकों में हूतियों पर बमबारी की है। जिससे इस आतंकी संगठन को काफी नुकसान पहुंचा है। हूती विद्रोहियों ने तेल अवीव के पास बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक मिसाइल हमला किया था। जिसे नाकाम कर दिया गया।
हूती विद्रोहियों ने कहा था कि हमला एक तरह से बेंजामिन नेतन्याहू के इजराइल लौटने का जवाब था। जो हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के बाद लौटे हैं। इजराइल ने भी इसका कड़ा जवाब मध्य पूर्व को दिया है। हाल ही में इजराइल की वायु सेना ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को बेरूत में मौत के घाट उतार दिया था। हूती विद्रोहियों ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया था। इजरायल ने हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर नबील कौक को भी मौत के घाट उतार दिया है। जिसकी पुष्टि रविवार को हिजबुल्लाह ने की है। उसने बताया है कि इजराइली हमलों में हमारे एक उच्च पदस्थ नेता नबील कौक की मौत हो गई है।
हमले में 11 लोगों की मौत
यह प्रतिक्रिया पूर्वोत्तर लेबनान पर इजराइली हवाई हमलों के कुछ घंटों बाद आई है। हमलों में 11 लोगों की मौत होने की बात बताई गई है। इजराइल ने साफ किया है कि हमले जारी रहेंगे। कौक हिजबुल्लाह हिजबुल्लाह की केंद्रीय परिषद का उप प्रमुख रह चुका था। 1995 से 2010 तक कौक ने दक्षिणी लेबनान में सैन्य कमांडर की जिम्मेदारी भी संभाली थी। इजराइल ने उत्तरी शहर बेत लाहिया में उम्म अल फहम स्कूल के एक कमांड कंट्रोल सेंटर पर अटैक किया था, जिसमें कौक मारा गया।
ये भी पढ़ें: 30 किलोमीटर तक हिल गईं खिड़कियां, इजराइल ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर किया हमला, सरगना का क्या हुआ?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
11 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
13 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
14 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
17 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
18 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
22 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines