Israel Hezbollah Row: हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत के बाद इजराइल लगातार लेबनान पर हमले कर रहा है। अब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें नसरल्लाह के आखिरी क्षणों को लेकर चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। इजरायली मीडिया संस्थान चैनल 12 ने खुलासा किया है कि नसरल्लाह की मौत दम घुटने से हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक जब बमबारी हुई तब बंकर में काफी धुआं भर गया था। जिसके कारण नसरल्लाह सांस नहीं ले पाया। दम घुटने के कारण उसकी तड़प-तड़पकर मौत हुई थी।
शव पर नहीं मिले निशान
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिजबुल्लाह चीफ सीक्रेट बंकर के अंदर छिपा था। इजराइल ने बेरूत स्थित हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर जोरदार बमबारी की थी। नसरल्लाह के बंकर के पास मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हुई थीं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बंकर से नसरल्लाह का शव निकाल लिया गया है। शव के ऊपर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार दम घुटने के कारण नसरल्लाह की जान गई है।
यह भी पढ़ें:हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का शव बरामद! शरीर पर नहीं मिले चोटों के निशान, जानें फिर कैसे हुई मौत?
वहीं, इससे पहले दावे किए जा रहे थे कि बमबारी में नसरल्लाह के चीथड़े उड़ गए हैं। कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर इस बात को साबित करने के लिए वायरल हुई थीं। वहीं, हिजबुल्लाह ने अब तक पुष्टि नहीं की है कि नसरल्लाह की मौत कैसे हुई? इजराइल ने शनिवार को दावा किया था कि नसरल्लाह मारा गया है, बेरूत के सीक्रेट बंकर में उसकी मौत हो गई है। इजराइल रक्षा बल ने कहा था कि हिजबुल्लाह चीफ के अलावा दक्षिणी मोर्चे के वरिष्ठ कमांडर अली कार कराकी और अन्य आतंकी भी हमले में मारे गए हैं।
नसरल्लाह छेड़ चुका इजराइल के खिलाफ जंग
गौरतलब है कि इजराइल के खिलाफ 2006 में जंग का नेतृत्व नसरल्लाह ने किया था। सीरिया के क्रूर संघर्ष में भी हिजबुल्लाह की भूमिका सामने आई थी। नसरल्लाह ने 1992 में हिजबुल्लाह की कमान संभाली थी। इजराइली मिसाइल हमले में पूर्व हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद वह दुनिया की नजर में आया था। इसके पांच साल बाद अमेरिका ने हिजबुल्लाह को आतंकी संगठन करार देते हुए बैन किया था।
ये भी पढ़ें: 30 किलोमीटर तक हिल गईं खिड़कियां, इजराइल ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर किया हमला, सरगना का क्या हुआ?
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
46 mins agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
56 mins ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
3 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
10 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
11 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
19 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
21 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
22 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines