Israel Hamas War: नोवा फेस्टिवल में भाग ले चुकी एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। युवती को अपने 22वें बर्थडे पर मृत पाया गया। युवती की पहचान शिरेल गोलान के तौर पर हुई है। उसके भाई इयाल गोलान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इयाल के अनुसार शिरेल इजराइल में हुए हमास के क्रूर हमले के बाद पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) की बीमारी से जूझ रही थी। शिरेल गोलान का शव 20 अक्टूबर को पोरात में मिला है। यह इलाका उत्तर पश्चिम इजराइल के नेतन्या के करीब पड़ता है। इयाल के अनुसार उनकी बहन को पीटीएसडी नाम की बीमारी के लक्षण दिखने के बाद दो बार अस्पताल में एडमिट करवाया जा चुका था। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
इजराइल ने उनकी मदद नहीं की
भाई ने सीधे तौर पर उसकी मौत के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। युवक का दावा है कि बहन को इजराइल से कोई मदद नहीं मिली। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार युवक ने कहा कि अगर बहन को समय रहते इजराइल से मदद मिल जाती तो शायद वह आज जिंदा होती। इजराइल की वजह से उसकी बहन एक बार नहीं, बल्कि दो बार मरी है। एक बार पिछले साल अक्टूबर में मानसिक तौर पर, दूसरी बार आज अपने बर्थडे पर। आपको बता दें कि शिरेल गोलान अपने साथी के साथ नोवा उत्सव में भाग लेकर चर्चा में आई थी।
ये भी पढ़ेंः ब्रेन डेड मरीज में अचानक आई जान तो डॉक्टर हैरान, मेडिकल इतिहास में मान रहे चमत्कार
नोवा उत्सव का आयोजन पिछले साल दक्षिणी इजराइल में किया गया था। आयोजन के दौरान हमास आतंकियों ने किबुत्ज टीम पर हमला किया था। जिसमें 364 लोगों की मौत हो गई थी। शिरेल और उसके साथी ने घंटों तक झाड़ियों में छिपकर जान बचाई थी। मिसाइलों से भी हमला किया जा रहा था। हमले में शिरेल जैसे 11 और भी लोग थे। जिनको आतंकी बंधक बनाकर ले जाना चाहते थे। लेकिन इन लोगों ने कार में सवार होने से इन्कार कर दिया था। जिसके बाद सभी लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था।
पुलिसवाले ने बचाई थी 200 लोगों की जान
शिरेल और उसके दोस्त की जान रेमो सलमान एल होजायेल नामक एक पुलिसकर्मी ने बचाई थी। इस अधिकारी ने बहादुरी के साथ 200 और लोगों को भी बचाया। उसके बाद से ही शिरेल PTSD से जूझ रही थी। नरसंहार की यादें उसका पीछा नहीं छोड़ रही थीं। इयाल के अनुसार परिवार ने बहन की देखभाल का पूरा प्रयास किया। यही नहीं, बेटी की देखभाल के लिए मां को समय से पहले रिटायरमेंट लेना पड़ा। भाई ने कहा कि उन लोगों ने कभी शिरेल को अकेला नहीं छोड़ा। सिर्फ वे आज ही उससे थोड़ा दूर हुए, बहन ने मौका देख आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ेंः हमास के हमले में इजराइली सीनियर कमांडर की मौत, सेना ने की पुष्टि
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
2 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
5 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
9 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
10 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
12 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
13 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
16 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
16 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
17 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines