Israel Hamas War Viral video: इजराइल और हमास में युद्ध भीषण से भीषण होता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक हमास आतंकवादियों ने एक शख्स का अपहरण करने और उसकी गला काटने की धमकी वाला वीडियो इंटरनेट पर जारी किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। टाइम्स ऑफ इजराइल की एक रिपोर्ट के अनुसार यह फुटेज इजराइल के साथ युद्ध के बीच हमास के एक आतंकी ने गोप्रो कैमरे से शूट किया है।
वीडियो में देखा गया है कि आतंकवादी गिरोह के सदस्य भेष बदलकर इजराइली रक्षा बलों की वर्दी पहने हुए हैं। इस दौरान एक अरब इजराइली व्यक्ति का अपहरण करते हैं। उन्हें सड़क किनारे एक बम शेल्टर में गोलीबारी करते हुए भी देखा जा सकता है, जहां एक व्यक्ति छिपा हुआ दिखाई दे रहा है।
शख्स को पीटा, सिर पर मारी लात
वीडियो के अनुसार, हमास के आतंकवादी उसे बाहर आने का आदेश देते हैं। साथ ही उसका गला काटने की धमकी देते हुए उससे कहते हैं कि रीम शहर कहां है? आतंकियों में से एक ने उसे अपने हथियार से पीटा और दूसरे ने उसके सिर पर लात मारी।
फिर उन्होंने उसकी शर्ट उतार दी। शख्स के हाथों को उसकी पीठ के पीछे बांध दिया और उसे एक कार में पीछे की ओर फेंक दिया। शख्स ने आतंकियों से उसे न मारने की गुहार लगाते हुए कहा कि वह सैनिक नहीं है। मैं अल्लाह के नाम पर आपसे भीख मांगता हूं।
गाजा में अब तक मारे गए हैं 10500 से ज्यादा लोग
इसके बाद आतंकियों में से एक ने कहा कि तुमने काफिर यहूदियों के लिए काम किया है। अब आप अल्लाह को जानते हैं? बता दें कि हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर गाजा पट्टी की ओर से हमला किया था। इसमें इजराइल के करीब 1400 लोग मारे गए थे। वहीं हमले के दौरान हमास के आतंकी 200 से ज्यादा लोगों का आपहरण करके ले गए थे। इसके बाद इजराइल के हमले में गाजा में 10,500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
संबंधित खबरें
World Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
26 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
29 mins agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
36 mins agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
1 hr agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
10 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
11 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
13 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
14 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
15 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines