USA Army Targets Houthi Rebels Boat: इजराइल-हमास वॉर के बीच लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। यमन के हूती विद्रोही लगातार लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को टारगेट कर रहे हैं। रविवार को भी हूती विद्रोहियों ने एक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश की। इस जहाज को हूती विद्रोहियों ने 4 नावों से घेर लिया और फायरिंग की, लेकिन अमेरिकी हेलिकॉप्टरों ने इन नावों को डुबो दिया। इस तरह अमेरिका ने लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों को सबक सिखाया और उन्हें चेताया कि वे समय रहते संभल जाएं, नहीं तो अमेरिकी सेना अपनी कार्रवाई करेगी।
जहाज के कैप्टन ने मैसेज भेज हमले के बारे में बताया
मिली जानकारी के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने मेर्स्क हांग्जो (Maersk Hangzhou) जहाज पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने 4 नावों के जरिए कंटेनर जहाज को घेर लिया और उस पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। नावें जहाज के काफी करीब पहुंच गई थीं, लेकिन जहाज के कैप्टन ने एक संदेश भेजा, जो अमेरिकी सेना को मिला। अमेरिकी सेना ने अपने युद्धपोत को जानकारी दी और वहां से एक हेलिकॉप्टर जहाज की मदद के लिए उड़ा। उक्त हेलिकॉप्टर ने जहाज की लोकेशन ट्रेस की और मौके पर पहुंचकर नावों को डुबो दिया। इस दौरान हूतियों ने हेलिकॉप्टर पर भी फायरिंग की।
अमेरिकी हेलिकॉप्टर की निगरानी में आगे बढ़ा जहाज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमला सुबह करीब साढ़े 6 बजे किया गया। नाव में बड़ी बंदूकें लगी थीं और छोटे हथियारों से भी हमला किया जा रहा था। अमेरिकी सेना की कार्रवाई में 3 नावों में सवार हूती विद्रोही मारे गए। एक नाव में सवार हूती विद्रोही भागने में कामयाब रहे। जिस जहाजा मेर्स्क हांग्जो को हाईजैक करने की कोशिश की गई, वह सिंगापुर में रजिस्टर्ड है। इसका स्वामित्व डेनिश फर्म के पास है। वहीं जहाज पर हमले के बाद कंपनी ने अपने जहाज को आगे बढ़ने से रोक दिया, लेकिन अमेरिकी हेलिकॉप्टर की निगरानी में जहाज को उसके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
US सेंट्रल कमांड के अनुसार, गत 19 नवंबर से 31 दिसंबर तक लाल सागर में हूती विद्रोहियों का यह 23वां हमला था।
यह भी पढ़ें: Saddam Hussein: एक क्रूर तानाशाह, जो मसीहा भी कहलाया, 148 लोगों को मरवाया, खून से लिखवाई कुरान
यह भी पढ़ें: मुसलमानों के देश में बन रहा सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर, Drone View से देखें शानदार नजारा
संबंधित खबरें
क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
39 mins agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
2 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
2 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
3 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
5 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
7 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
7 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
9 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines