Israel-Hamas War Updates PM Netanyahu apologized to heads of intelligence agencies: इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग का रविवार को 23वां दिन है। सहयोगियों और विपक्ष की तीखी आलोचना का सामना कर रहे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने एक पुराने स्टेटमेंट के लिए सिक्योरिटी फोर्स से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं गलत था। जो बातें मैंने कही वो नहीं कही जानी चाहिए थी, इसलिए मैं माफी मांगता हूं। मैं सभी सुरक्षाबलों के सभी प्रमुखों का समर्थन करता हूं। नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर को घातक हमास हमले को रोकने में विफल रहने के लिए सुरक्षा सेवाओं को दोषी ठहराया था।
बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने पुराने बयान को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षा सेवाओं के सभी प्रमुखों को पूरा समर्थन देता हूं। मैं आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ और आईडीएफ के कमांडरों और सैनिकों को सपोर्ट करता हूं जो फ्रंट पर रहकर हमारे घर के लिए लड़ रहे हैं।
नेतन्याहू ने मढ़ा था ये आरोप
इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था कि उन्हें किसी भी स्तर पर हमास के हमले की कोई चेतावनी नहीं दी गई थी। इंटेलिजेंस प्रमुख और शिन बेट के प्रमुख सहित सभी सुरक्षा सेवाओं की राय थी कि हमास डरा हुआ है और समझौता करना चाहता है। उनके इस बयान की जमकर आलोचना हुई। इसके बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया।
हम अब युद्ध में हैं
कई सुरक्षा प्रमुखों ने भी इस भारी विफलता की जिम्मेदारी स्वीकार की, लेकिन बेंजामिन नेतन्याहू ने इसके लिए कोई भी गलती मानने से परहेज किया है। इसरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा। हम अब युद्ध में हैं और इस पर फोकस कर रहे हैं। हम आईडीएफ और शिन बेट में सच्चाई की गहन जांच करेंगे और जनता के सामने सब कुछ पेश करेंगे।
यह भी पढ़ें: अब Google Maps पर बदला देश का नाम, सर्च करने पर दिखाई दे रहा तिरंगे के साथ Bharat
संबंधित खबरें
कैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
6 mins agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
3 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
10 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
21 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines