Israel Hamas War Updates British Prime Minister Rishi Sunak On Jihad Slogan At Pro-Palestine Rallies: इजराइल-हमास के बीच चल रहे जंग का आज मंगलवार को 17वां दिन है। इस बीच ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक प्रो-फिलिस्तीन रैलियों में जिहाद के नारे लगाए जाने पर भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि लंदन और बर्मिंघम, कार्डिफ और बेलफास्ट में शनिवार को इजराइल-हमास युद्ध को लेकर और एकजुटता दिखाने के लिए विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान सड़कों पर नफरत देखने को मिली। जिहाद के नारे लगाए गए। सुनक ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ब्रिटेन में यहूदी विरोधी भावना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हाल ही में ऋषि सुनक इजराइल के दौरे पर गए थे। उन्होंने अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी। इजराइल-हमास जंग में ब्रिटेन इजराइल के समर्थन का ऐलान कर चुका है।
ब्रिटेन के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा है जिहाद
ब्रिटिश पीएम ने कहा कि जिहाद की अपील करना यहूदी समुदाय और ब्रिटेन के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा है। इस सप्ताहांत हमने अपनी सड़कों पर नफरत देखी। जिहाद का आह्वान न केवल यहूदी समुदाय के लिए बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा है। हम अपने देश में यहूदी विरोधी भावना को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस उग्रवाद से निपटने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी।
शनिवार को लंदन में जुटे एक लाख से अधिक लोग
शनिवार को पूरे लंदन में प्रदर्शनों में लगभग एक लाख लोग और अन्य शहरों में कुछ हजार लोग एकत्र हुए थे। इस बीच ग्रेटर लंदन क्षेत्र की मेट पुलिस ने कहा कि प्रो-फिलिस्तीन प्रदर्शनों में अराजकता देखी गई। घृणा, नफरत के कुछ मामले भी सामने आए। अराजकता में पांच अधिकारियों को मामूली चोटें भी आईं। पुलिस ने प्रदर्शन के फुटेज को खंगाला है। एक वीडियो में एक शख्स को जिहाद, जिहाद का नारा लगाते हुए देखा गया। पुलिस का कहना है कि जिहाद के कई अर्थ हैं, लेकिन जनता इसे आमतौर पर आतंकवाद से जोड़ेगी।
इजराइल का खुलकर किया समर्थन
ऋषि सुनक पिछले हफ्ते इजराइल में थे। उन्होंने तेल अवीव में बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इसके बाद एक संयुक्त कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं यहां इजरायली लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए आया हूं। आपने एक अकथनीय, भयानक आतंकवादी कृत्य का सामना किया है और मैं चाहता हूं कि आप जानें कि यूनाइटेड किंगडम और मैं आपके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से इजरायल के अपनी रक्षा करने और हमास को खत्म करने अधिकार का समर्थन करते हैं।
यह भी पढ़ें: 50 सालों तक नहीं मुस्कुराया शख्स, पैरों के नाखून जैसे हो गए थे दांत
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 hr agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
2 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
6 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
10 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
12 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
12 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
12 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
20 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines