Israel Hamas War Updates: इजराइल-हमास के बीच जंग का आज रविवार को 29वां दिन है। इजराइली सेना गाजा पट्टी पर जमीन और आसमान से कहर बनकर टूट रही है। इजराइल रक्षा बल (IDF) ने रात भर गाजा पर बमबारी जारी रखी और उत्तरी क्षेत्र में हमले तेज कर दिए। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, आधी रात गाजा पट्टी में मघाजी रिफ्यूजी कैंप पर इजरायली एयर स्ट्राइक में कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इससे पहले इजराइल ने 31 अक्टूबर को गाजा के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप जबालिया पर हमला किया था। इस हमले में 195 लोग मारे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार इजराइल ने 907 किलो के बम दागे थे। इससे 40 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया था।
वहीं, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिलिस्तीनी गुट हमास ने दावा किया गाजा पट्टी पर इजरायली एयर स्ट्राइक के कारण 60 से अधिक बंधक लापता हैं। इससे पहले हमास ने अक्टूबर के अंत में कहा था कि इजरायली हमलों में 50 लोग मारे गए थे। इस बीच फ्रांस के लिए भी एक दुखद खबर है। फ्रांस के 39 नागरिकों की मौत हुई है। 9 अन्य लापता हैं। हमास ने 7 अक्टूबर को 250 से अधिक विदेशी नागरिकों को बंधक बनाया था।
शनिवार को एक दिन में 231 की मौत
गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 231 लोग मारे गए। जिससे युद्ध शुरू होने के बाद से मरने वालों की संख्या 9488 हो गई है। मरने वालों में 3,900 बच्चे और 2,509 महिलाएं शामिल हैं। 24,000 से अधिक लोग घायल भी हुए।
इजराइली रक्षा मंत्री बोले- हम हमास चीफ को खत्म करेंगे
इजराइल ने शनिवार की रात हमास चीफ इस्माइल हानिए के घर पर हमला किया। हालांकि हानिए घर पर था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं आई है। इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि गाजा में सेना हमास के लड़कों को मार रही है। जल्द ही हानिए को खत्म कर देंगे।
वाशिंगटन डीसी में प्रदर्शन
इजराइल का समर्थन करने के विरोध में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में बड़ा प्रदर्शन हुआ है। हजारों लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। लोगों ने बाइडेन पर नरसंहार का आरोप लगाते हुए कहा कि आप छिप नहीं सकते हैं।
हमास की सुरंगों का वीडियो किया जारी
इजराइली सेना ने हमास की सुरंगों का वीडियो जारी किया है। जिसमें बताया कि हमास अपने नागरिकों को दक्षिणी गाजा में सुरक्षित पहुंचने से रोकता है। हमास आतंकी सुरंगों के जटिल नेटवर्क में छिप जाता है। आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने एक इमारत की छत और पास की एक सुरंग शाफ्ट पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया। इसके अलावा हमास के एक कमांड सेंटर भी हमला किया गया।
यह भी पढ़ें: जर्मनी के हैंबर्ग एयरपोर्ट पर गोलीबारी के बाद 27 उड़ानें प्रभावित, खुद के बच्चों को बंधक बनाकर पहुंचा आरोपी
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
5 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
11 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
14 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
15 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
17 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
18 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
18 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines