---विज्ञापन---

आखिर क्या चाहता है अमेरिका? कभी Israel को दे रहा समर्थन तो दूसरी ओर फिलिस्तीनियों से जता रहा हमदर्दी

Israel vs Hamas War: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि इजरायल पर 7 अक्टूबर के हमले से फिलिस्तीन के अधिकांश लोगों का कोई लेना देना नहीं था।

Israel vs Hamas War: इजरायल और हमास में जारी भीषण जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इजरायल पर 7 अक्टूबर के हमले से फिलिस्तीन के अधिकांश लोगों का कोई लेना देना नहीं था। बाइडेन का यह बयान तब आया है जब इजराइल उत्तरी गाजा पर जमीनी हमले की योजना बना रहा है। अमेरिका ने इजराइल का समर्थन किया है लेकिन उसने तय किया वह अपनी सेना नहीं भेजेगा।

फिलिस्तीनियों के हमदर्द बने जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हमें इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि फिलिस्तीन के ज्यादातर लोगों का हमास के भयावह हमलों से कोई लेना-देना नहीं था और वे फिर भी उससे पीड़ित हैं।”

---विज्ञापन---

Israel vs Hamas War: जमीनी हमले की योजना बना रहा है इजरायल

जो बाइडेन का यह बयान तब आया है जब इजरायल उत्तरी गाजा पर जमीनी हमले की योजना बना रहा है। जबकि, अमेरिका ने इजरायल के इस फैसले का समर्थन किया है। हालांकि, अमेरिका इजरायल की तरफ से अपनी सेना नहीं भेजने का निर्णय किया है।

---विज्ञापन---

अमेरिका ने ईरान और अन्य देशों को जंग में शामिल न होने की चेतावनी देते हुए पूर्वी भूमध्य सागर में दो एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप तैनात किया है।

---विज्ञापन---

मारे जा चुके हैं हजारों लोग

आठ दिनों में हमास के हमले से 1,300 से अधिक इजरायलियों की जान गंवानी पड़ी। इजरायल ने भी हमास के इस हमले का बेजोड़ जवाब दिया है और लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल के हमले से गाजा में 2,300 से अधिक लोग मारे गए हैं।

यह भी पढ़ेंः ‘यूक्रेन युद्ध से बहुत अलग होगा…’ चीन की यात्रा से पहले रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin ने अमेरिका को चेताया

---विज्ञापन---

भारत ने इजरायल का किया समर्थन

हमास के आतंकियों की ओर से किए गए हमले के बाद हजारों इजरायलियों को जान गंवानी पड़ी है। इसके बाद विश्व भर से इजरायल को समर्थन मिल रहा है और ज्यादातर देश हमास के इस हमले की निंदा कर रहे हैं। भारत ने भी इजरायल का समर्थन किया है। दूसरी ओर मुस्लिम देशों ने इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर किए जा रहे जवाबी कार्रवाई का विरोध किया है।

First published on: Oct 15, 2023 08:08 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola