नाकाबंदी के बाद सहायता ट्रक पहुंचे गाजा, भुखमरी की चेतावनी के बीच 3 महीने बाद मिली मदद

Israel-Hamas War: संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा कि 11 हफ्ते की नाकाबंदी के बाद खाना और अन्य आपूर्ति ले जाने वाले पहले ट्रक गाजा पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ चुनौतियों के चलते सामान वितरित नहीं किया जा सका है।

Gaza

Israel-Hamas War: इजराइल और हमास की जंग में गाजा लगभग तबाह हो चुका है। जंग में अब तक गाजा में हजारों की तादाद में बच्चे और महिलाएं अपनी जान गंवा चुके हैं। काफी समय से गाजा में बेसिक सामान भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। लगभग तीन महीने की नाकाबंदी के बाद गाजा पट्टी में सोमवार को पहली बार राहत सामग्री लेकर 5 ट्रक पहुंचे हैं। इसमें शिशु आहार समेत जरूरत का सामान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ट्रक केरम शालोम सीमा चौकी के जरिए गाजा में पहुंचे हैं। हालांकि, अभी तक सामग्री का वितरण नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन

‘यह मदद समुद्र में एक बूंद की तरह’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक ब्रीफिंग के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस सामग्री को वितरित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘मानवीय संकट को देखते हुए अभी यह आपूर्ति समुद्र में एक बूंद की तरह है।’ दुजारिक ने कहा कि ‘गाजा पट्टी की स्थिति की बात करें तो, यहां 11 हफ्ते की नाकाबंदी के बाद, शिशु आहार के पहले ट्रक अब गाजा के अंदर पहुंच चुके हैं और यह जरूरी है कि इसे जल्द से जल्द बांटा जाए।’

विज्ञापन

बमबारी और नाकाबंदी से ऐसे हालात

दुजारिक ने कहा कि ‘गाजा में हम जो यह हालात देख रहे हैं, वह जारी बमबारी, नाकाबंदी और बार-बार होने वाले विस्थापन की वजह से है।’ दुजारिक के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र ने आटा, दवाइयां, पोषण सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं भेजी हैं। इसके अलावा, बच्चों के लिए जरूरी चीजें और दूसरी पोषण सामग्री भी भेजी जाएंगी। दुजारिक ने कहा कि ‘आपूर्ति को अलग-अलग उतारने और लोड करने की जरूरत की वजह से वितरण में देरी हो रही है। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र की टीमों को सामान जमा करने के लिए मंजूरी मिलने का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ