Israel Hamas War Terrorist Cut Throat 40 Children: हमास-इजरायल जंग को 5 दिन बीत चुके हैं। शनिवार की सुबह शुरू हुए युद्ध के कारण अब तक दोनों ओर से 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं 2 हजार से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। शनिवार को हुए हमले को इजरायल कुछ समझ पाता इससे पहले ही हमास के आतंकी इजरायल में प्रवेश कर कत्लेआम मचा चुके थे। आतंकियों ने एक म्यूजिक फेस्टिवल में 250 लोगों को गोलियों से भून दिया था। इतना ही बर्बरता की सारी हदें पार कर चुके इस संगठन ने 40 इजरायली बच्चों का गला काट कर उनकी हत्या कर दी।
जानवरों को भी नहीं बख्शा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हमास के आतंकियों ने इजरायल बॉर्डर के पास कफर अजा गांव में 40 बच्चों के गले काट दिए। हमास के दरिदों ने कुछ सोए लोगों को भी मौत की नींद सुला दिया। हमास के आतंकियों ने कई जगहों पर कुत्तों और जानवरों को भी नहीं बख्शा। इजरायल ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें हमास के आतंकी कुत्तों पर गोलियां बरसा रहे हैं।
लोगों को कैद कर घर में लगा दी आग
इजरायल नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में कहा कि हम आतंकियों की बर्बरता का वीडियो शेयर नहीं करना चाहते। लेकिन हम इसे दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि आतंकी कितने निर्दयी है। कैसे हमास के आतंकियों ने लोगों को घरों में बंद करके आग के हवाले कर दिया। बेवजह किसी कुत्ते की जान ले ली। जारी किए वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकी एक घर के फ्रिज से पेय पदार्थ निकालता है इसके बाद उसमें आग लगा देता है।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
3 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
13 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
15 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
16 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
16 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines