Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के आज 23 दिन हो गए। इस बीच इजराइल ने एक ट्वीट कर बड़ा दावा किया है। इसमें हमास और उसके नेताओं की कमाई के आंकडे़ दिए गए हैं। इजराइल का दावा है कि हमास एक साल में 1 बिलियन डॉलर कमाता है। इजराइल का दवा है कि हमास के नेता अबू मरजौक की कुल संपत्ति 3 बिलियन डॉलर, हमास नेता खालिद मशाल की कुल संपत्ति 4 बिलियन डॉलर जबकि इस्माइल हानिये की कुल संपत्ति 4 बिलियन डॉलर है।
इसके साथ ही इजराइल ने हमास नेताओं की इतनी कमाई के बावजूद गाजा के लोगों के मुसीबत में होने की बात कही है। इजराइल के मुताबिक इमास के इतनी ज्यादा कमाई होने के बावजूद भी गाजा के लोगों के पास जरूरत की जीचों का अभाव है।
कहां रह रहा है खालिद मशाल
गौरतलब है कि खालिद मशाल वही है जिसने भारत के केरल में फिलिस्तिनयों के समर्थन वाली रैली को वर्चुअली संबोधित किया था। वह खालिद मशाल हमास पोलित ब्यूरो का संस्थापक सदस्य है और 2017 तक इसका अध्यक्ष भी रह चुका है। उसका जन्म खालिद जन्म वेस्ट बैंक में हुआ था। वह दूसरे मुस्लिम देशों से अपनी गतिविधियां चलाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कभी गाजा में नहीं रहा है, इस समय वह कतर में रह रहा है और वहीं से काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें-फिलिस्तीन समर्थकों ने रूस के एयरपोर्ट पर भीड़ पर किया हमला, कहा- तुम लोगों में यहूदी कौन है?
गाजा में जारी है मानवीय संकट
बता दें कि एक छोटे से इलाके गाजा की कुल आबादी लगभग 23 लाख है। यह दुनिया के अत्यधिक जनसंख्या घनत्व वाली जगहों में से एक है। यहां के लोग युद्ध के बाद से बुनियादी जरूरतों की चीजों के लिए भी तरस रहे हैं। वहां भोजन, पानी और चिकित्सा उपकरणों का अभाव हो गया है। इजराइल के हमले के बाद से गाजा में मानवीय संकट की स्थिति पैदा हो गई है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से गाजा में अंधेरा छाया हुआ है। इजराइली सेना की तरफ से लगाता बम बरसाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया के जंगली घोड़ों को गोली मारने का आदेश हुआ जारी, प्रशासन ने जानवरों और पौधों के लिए बताया खतरा
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
19 mins agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
4 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
5 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
5 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
6 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
6 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
13 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
19 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines