हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Israel Hamas War: जब हमास के आतंकी से हाथ मिलाती दिखी इजरायली महिला, वीडियो वायरल

Israel Hamas News: गाजा पर जमीनी हमला करने के लिए इजराइल की सेना बड़ी संख्या में टैंकों के साथ गाजा की सीमा पर तैनात है।

विज्ञापन
फोटो-हमास द्वारा जारी वीडियो से

Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से जारी युद्ध में इजराइल के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने बंधक बनाए गए नागरिकों को छुड़ाना है। हमले के बाद हमास के आतंकियों ने इजराइल के 200 से ज्यादा नागरिकों को बंधक बना लिया। युद्ध के बीच हमास ने इजरायल की 2 महिला बंधकों को रिहा कर दिया है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला बंधक हमास के आतंकी से हाथ मिलाती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यह दोनों महिलाएं दो सप्ताह से ज्यादा समय तक हमास के कैद में रहीं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हमास ने इन दोनों इजरायली बुजुर्ग महिलाओं को मानवीय और स्वास्थ्य कारणों से रिहा किया है। हालांकि बंधकों को रिहा किए जाने को लेकर इजराइल ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

गाजा पर बरसाए जा रहे बम
बता दें कि इजराइल और हमास के बीच पिछले 17 दिनों से जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हमास की बर्बरता के बाद इजराइल इस कदर आक्रामक हो गया है कि वह हमास का खात्मा किए बिना पीछे हटने को तैयार नहीं है। गाजा पट्टी में इजरायली सेना लगातार हमले कर रही है और यहां बम बरसाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Israel-Hamas War: ‘ईरान को धरती से मिटा देंगे’, इजराइल के मंत्री की बड़ी चेतावनी

गाजा पर जमीनी हमला करने के लिए इजराइल की सेना पूरी तरह से तैयार है। बड़ी संख्या में टैंकों के साथ सैनिक गाजा की सीमा पर तैनात हैं और गाजा में दाखिल होने के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे इजराइल
वहीं इस युद्ध में अबतक दोनों तरफ से 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 1400 से ज्यादा इजरायली नागरिक हैं। गाजा में बड़े पैमाने पर लोग इस युद्ध का खामियाजा भुगत रहे हैं। वहां भोजन-पानी जैसी जरूरत की चीजों की भी कमी हो गई है। पश्चिमी देश इजराइल के साथ खुलकर खड़े हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज इजराइल पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें-विजयदशमी पर कनाडा में खालिस्तानियों के खतरनाक मंसूबे, त्योहार में बाधा डालने की फिराक में

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola