Israel Hamas War Muslim Leader Share Former PM Vajpayee Video: फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने शनिवार को इजरायल पर 5 हजार राॅकेट दाग जंग का ऐलान कर दिया। दोनों ओर से फिलहाल जंग जारी है अब तक 1 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं युद्ध को लेकर दुनिया दो हिस्सों में बंट चुकी है।
एक तरफ अमेरिका, भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड समेत सभी देश इजरायल के पक्ष में खड़े हैं। दूसरी ओर ईरान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान जैसे देश हमास के साथ है। वहीं इस मुद्दे पर भारत के मुस्लिम नेताओं के बयान भी सामने आए हैं। आइये जानते हैं भारत मुस्लिम नेताओं ने क्या कहा?
बसपा सांसद ने शेयर किया पूर्व पीएम वाजपेयी का वीडियो
हमास के हमले को लेकर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रार्थना है कि फिलिस्तीन के कब्जे वाले क्षेत्रों में शांति बनी रहे। वहीं बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि इजरायल और गाजा हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूं। यूएन इस युद्ध को तुरंत रोके। स्थाई शांति के लिए फिलिस्तीन से सभी अवैध इजराइली बस्तियों को हटाए और फिलिस्तिनियों के अधिकारों को सुनिश्चित करे।
दानिश अली इस पोस्ट के साथ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का भाषण का फुटेज भी शेयर किया। जिसमें वे कह रहे हैं कि गाजा पट्टी पर बसी अवैध इजरायली बस्तियों को जितना जल्दी हो सके खाली कर देना चाहिए। ताकि मध्य-पूर्व के देशों में शंाति बनी रहे। उन्होंने यह भाषण 1977 में रामलीला मैदान में मोरारजी देसाई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दिया था। इस सरकार में अटल बिहारी विदेश मंत्री थे।
जंग बुरी होती है- फारूख अब्दुल्ला
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि जंग किसी भी हालत में हो बुरी होती हैं उस में लोगों का नुकसान होता है। इस जंग में कितने इजरायली बेगुनाह मर गए? कितने फिलिस्तीनी मर गए? उन्होंने कहा कि अफसोस है यूएन फेल हो गया। फिलिस्तीन का मामला पुराना है अब इसका समाधान होना चाहिए।
फिलिस्तीन समस्या का समाधान होना चाहिए
वहीं पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने लिखा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि इजराइल और फिलिस्तीनी संघर्ष के प्रति दुनिया को जागरूक करने के लिए मौत हो विनाश की आवश्यकता पड़ रही है। निर्दोष फिलिस्तिनियों की हत्या कर दी जाती है और उनके घरों को नष्ट कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि चयनात्मक आक्रोश अपराधिक है। फिलिस्तीन का समाधान होना चाहिए ताकि शांति बनी रहे।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
8 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
17 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
18 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
20 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
22 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
22 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines