रिपोर्ट्स के मुताबकि, जिस लड़की को आतंकियों ने किडनैप किया है, उसकी पहचान इनबार हाइमन के रूप में हुई है। आतंकियों ने नोआम को उस वक्त किडनैप किया, जब वह हाइमन सुपरनोवा रेव पार्टी में गई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 साल की इनबार हाइमन को 7 अक्टूबर को हमास के आतंकी उठा ले गए थे। हाइमन के अलावा इजराइल के कुछ सैनिकों और अन्य लोगों को भी हमास के आतंकियों ने बंधक बनाया है।
नोआम-हाइमन को देने हैं 2500 शेकेल
रिपोर्ट के मुताबिक, इनबार हाइमन के प्रेमी की पहचान नोआम एलन के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसे मंगलवार को अपने मकान मालिक से एक संदेश मिला जिसमें किराया देने की मांग की गई। इसके बाद मैंने बताया कि मेरी गर्लफ्रेंड का अपहरण हो गया तो मकान मालिक ने कहा कि किराया दें, दूसरे घर की तलाश करें। आप मेरे घर में रहकर मुझ पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नोआम और हाइमन को करीब 2500 शेकेल (करीब 52 हजार रुपये) किराया देना है।
मकान मालिक ने आरोपों से किया इनकार
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, मकान मालिक की पहचान एरोन रीस के रूप में हुई है। उसने आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि उसने पैसे के लिए ऐसी कोई मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि मैं लड़की के परिजनों के दुख में उनका साथ हूं। भगवान से दुआ करता हूं कि उनकी बेटी सुरक्षित वापस आ जाए। रिपोर्टों के अनुसार, हाइमन और उनके दो दोस्तों का अपहरण करने से पहले हमास के बंदूकधारियों ने तीन घंटे तक उनका पीछा किया था।
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
3 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
4 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
6 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
7 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
10 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
10 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
11 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
11 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
12 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines