Israel Hamas War Latest Update: इजराइल हमास जंग को डेढ़ महीने से अधिक का वक्त हो चुका है। इस बीच यूएन समेत दुनिया के कई देश इजराइल से जंग रोकने की अपील कर चुके हैं। इधर डब्ल्यूएचओ ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल को डेथ जोन घोषित कर दिया है। शनिवार को सैंकड़ों मरीजों ने अस्पताल को खाली कर दिया। हालांकि अब भी अस्पताल में 25 स्टाफ, 291 मरीज और 32 नवजात मौजूद हैं।
वाॅशिगंटन पोस्ट की एक रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका इजराइल और हमास के बीच बंधकों को आजाद कराने के लिए जल्द ही डील कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार कतर भी इसमें प्रभावी भूमिका निभा रहा है। समझौते के अनुसार बंधकों को छोड़ने के बदले 5 दिन का सीजफायर हो सकता है। हालांकि व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने अखबार की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि फिलहाल ऐसी कोई डील नहीं हुई है।
हमास आतंकी हमारे लिए जिंदा लाश
इजराइली पीएम नेतन्याहू ने शनिवार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि गाजा और उसके बाहर मौजूद हमास के सभी लोग हमारे लिए जिंदा लाश हैं। हमारे उपर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। हमास चीफ इस्माइल हानिये के बयान का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि हमास के लड़ाकों के हाथ में राइफल हो या उन्होंने कोई सूट पहन रखा हो हमारे लिए सभी लोग एक जैसे हैं।
बंधकों को छुड़ाने के लिए निकाली रैली
रक्षा मंत्री ने कहा कि जमीनी सेना ही साउथ गाजा तक पहुंच जाएगी। हम उनके कई सीनियर कमांडरों को ढेर कर चुके हैं। हमास का मकसद अपनी जान बचाना है। हम अपने बंधकों को जल्द छुड़ा लेंगे। इधर इजराइल के तेल अवीव से यरूशलम तक एक रैली निकाली गई। इस रैली में 30 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। रैली में शामिल हुए लोगों ने सरकार से मांग की है कि वे जल्द से जल्द हमास की कैद से बंधकों को छुड़ाए।
संबंधित खबरें
पीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
5 mins agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
2 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
5 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
8 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
11 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
21 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines