Israel Hamas War Latest Update People Attacked UN Warehouse: इजरायल और हमास जंग को शुरू हुए 22 दिन पूरे हो चुके हैं। आज जंग का 23वां दिन है। जंग के कारण पूरी तरह तबाह हो चुके गाजा के लोगों को जीवन नारकीय हो चुका है। वे लूट पर उतर आए हैं। यूएन की एक एजेंसी ने कहा कि गाजा के हजारों लोग राशन और जरूरत का सामान लेने के लिए गाजा स्थित यूएन के गोदाम में घुस गए। एजेंसी ने कहा कि लोग युद्ध के कारण निराश और हताश हो चुके हैं। एजेंसी ने कहा कि ऐसे दृश्य तीन सप्ताह से जारी युद्ध के कारण बने हैं।
लोगों ने किया गोदामों पर हमला
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर हमला किए जाने के बाद से ही इस लड़ाई में गाजा पट्टी में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। फिलिस्तीनी शरणार्थियों को लेकर यूएन की एजेंसी ने कहा कि हजारों लोग भोजन और जरूरत का सामान लेने के लिए गाजा के गोदामों पर टूट पड़े हैं। फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन की एजेंसी के निदेशक थाॅमस व्हाइट ने कहा कि जिस तरह से लोगों ने धावा बोला है यह चिंताजनक है।
बिजली-दवाई के लिए मोहताज हुए लोग
इजरायल की सेना जमीन के रास्ते उत्तरी इजरायल से गाजा में प्रवेश कर चुकी है। इजरायल लगातार बमबाजी कर हमास के ठिकानों को खंडहर में तब्दील कर रहा है। लोग बिजली- दवाइयों के लिए मोहताज हो गए हैं। वहीं इजरायली की बमबारी के कारण लोग बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं। लेकिन जो लोग बचे हैं बिजली सप्लाई ठप्प होने के कारण अंधेरे में जी रहे हैं।
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
45 mins ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
3 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
4 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
6 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
7 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
20 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
22 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
23 hrs agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines