भूखे-प्यासे लोगों ने UN के अनाज गोदामों पर बोला धावा, हमले से पूरी तरह तबाह हुआ गाजा

Israel Hamas War People Attacked UN Warehouse: इजरायल और हमास जंग को शुरू हुए 22 दिन पूरे हो चुके हैं। आज जंग का 23वां दिन है। जंग के कारण पूरी तरह तबाह हो चुके गाजा के लोगों को जीवन नारकीय हो चुका है।

Israel Hamas War Latest Update People Attacked UN Warehouse

Israel Hamas War Latest Update People Attacked UN Warehouse (Pic Credit- Google)

Israel Hamas War Latest Update People Attacked UN Warehouse: इजरायल और हमास जंग को शुरू हुए 22 दिन पूरे हो चुके हैं। आज जंग का 23वां दिन है। जंग के कारण पूरी तरह तबाह हो चुके गाजा के लोगों को जीवन नारकीय हो चुका है। वे लूट पर उतर आए हैं। यूएन की एक एजेंसी ने कहा कि गाजा के हजारों लोग राशन और जरूरत का सामान लेने के लिए गाजा स्थित यूएन के गोदाम में घुस गए। एजेंसी ने कहा कि लोग युद्ध के कारण निराश और हताश हो चुके हैं। एजेंसी ने कहा कि ऐसे दृश्य तीन सप्ताह से जारी युद्ध के कारण बने हैं।

विज्ञापन

लोगों ने किया गोदामों पर हमला

बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर हमला किए जाने के बाद से ही इस लड़ाई में गाजा पट्टी में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। फिलिस्तीनी शरणार्थियों को लेकर यूएन की एजेंसी ने कहा कि हजारों लोग भोजन और जरूरत का सामान लेने के लिए गाजा के गोदामों पर टूट पड़े हैं। फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन की एजेंसी के निदेशक थाॅमस व्हाइट ने कहा कि जिस तरह से लोगों ने धावा बोला है यह चिंताजनक है।

विज्ञापन

बिजली-दवाई के लिए मोहताज हुए लोग

इजरायल की सेना जमीन के रास्ते उत्तरी इजरायल से गाजा में प्रवेश कर चुकी है। इजरायल लगातार बमबाजी कर हमास के ठिकानों को खंडहर में तब्दील कर रहा है। लोग बिजली- दवाइयों के लिए मोहताज हो गए हैं। वहीं इजरायली की बमबारी के कारण लोग बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं। लेकिन जो लोग बचे हैं बिजली सप्लाई ठप्प होने के कारण अंधेरे में जी रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ