हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सैनेटरी पैड... पानी नहीं... UN के राहत शिविर में फिलिस्तीनी महिलाएं पीरियड्स रोकने के लिए खा रहीं गोलियां

Israel Hamas War Latest Update Palestinian Women Uses Period Delaying Pills: इजरायल हमास वार के कारण फिलिस्तीनी महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं माहवारी रोकने और उसमें देरी के लिए गोलियां खा रहीं हैं।

विज्ञापन
Palestinian Women Uses Period Delaying Pills (Pic Credit - Al Zazeera)

Israel Hamas War Latest Update Palestinian Women Uses Period Delaying Pills: इजरायल-हमास जंग को शुरू हुए 25 दिन पूरे हो चुके है। आज जंग का 26वां दिन है। इजरायल के हमलों से गाजा पट्टी पूरी तरह तबाह हो चुका है। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को यूएन के शिविरों में भेजा जा रहा है। शिविरों में दवाइयों की कमी है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। इस जंग का सबसे ज्यादा असर बीमार और गर्भवती महिलाओं पर पड़ा है। भोजन, पानी और दवा जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण पीरियड्स रोकने के लिए गोलियां खाने को मजबूर हैं। इनमें से कई युवतियां ऐसी हैं जिन्हें पहली बार पीरियड्स आने शुरू हुए हैं।

शिविरों में पानी, बिजली और सेनेटरी नेपकिन नहीं

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार गाजा पट्टी के शरणार्थी शिविरों में कई फिलिस्तीन की महिलाएं हमले के कारण मासिक धर्म में देरी वाली गोलियों का इस्तेमाल कर रही है। विशेषज्ञों की मानें तो इन गोलियों के कारण शारीरिक परेशानियां और असहनीय दर्द बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। ये सभी महिलाएं विस्थापन के कारण भीड़भाड़ में रह रही हैं। इन शिविरों में ना तो प्राइवेसी है और ना ही पानी और मासिक धर्म के दौरान काम आने वाले उत्पाद।

माहवारी का दर्द कम करने के लिए खा रहीं गोलियां

इन सब उत्पादों की कमी की वजह से महिलाएं नाॅरएथिस्टरोन गोलियां ले रहीं हैं। जो आमतौर पर गंभीर मासिक धर्म और दर्दनाक परिस्थितियों में ली जाती है। बता दें कि अब तक गाजा पट्टी से करीब 14 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। ये सभी यूएन के शिविरों में रह रहे हैं। जहां निजता की सुरक्षा के लिए कोई जगह नहीं है। शिविरों में रह रही महिलाओं ने बताया कि माहवारी का दर्द झेलने के लिए गोलियाें का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि इजरायल के हमले में अब तक 8 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी हैं। जिसमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। इस बीच इजरायल की सेना गाजा पट्टी में प्रवेश कर चुकी है और हमास के आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ के मार रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola