Israel Hamas War Latest Update: इजरायल और हमास की जंग के बीच गाजा में नरसंहार और कत्लेआम जारी है, जिसे देखकर पूरी दुनिया परेशान है. अमेरिका समेत कई देश जंग को रोकने का प्रयास कर रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हमास को बंधकों को रिहा करने और युद्ध खत्म नहीं करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दे चुके हैं. उधर इजरायल ने गाजा पर कब्जा करने की तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच फिलीस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास से हथियार डालने की अपील की है, साथ ही हमास ने राष्ट्रपति ट्रंप को एक लेटर लिखा है.
यह भी पढ़ें: ‘खाली करो गाजा, वरना मारे जाओगे’, इजरायली सेना का लोगों को अल्टीमेटम, जानें क्या है प्लानिंग?
फिलीस्तीन के राष्ट्रपति ने जारी किया वीडियो
बता दें कि अमेरिका ने फिलीस्तीन के राष्ट्रपति और अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया है. इसलिए फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने वीडियो जारी करके हमास के लड़ाकों से अपील की है कि गाजा फिलीस्तीन का हिस्सा है और इस पर राज करने का अधिकार हमास का नहीं है, न ही अब गाजा को फिर से बसाने में हमास की कोई भूमिका होगी. इसलिए हमास और अन्य गुट अपने हथियार डाल दें. फिलीस्तीनी की सेना के सामने सरेंडर कर दें.
यह भी पढ़ें: ‘भूख-प्यास से 28 बच्चे मर रहे प्रतिदिन’, गाजा के हालातों पर UN की रिपोर्ट में बड़े खुलासे
हमास लड़ाकों ने ट्रंप को लिखा एक लेटर
बता दें कि हमास के लड़ाकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक लेटर लिखा है, जो इसी हफ्ते उन तक पहुंच सकता है. लेटर में आधे बंधकों को रिहा करने के बाद 60 दिन के युद्धविराम की मांग की गई है. यह कदम तब उठाया गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार बंधकों को रिहा करने का अनुरोध कर रहे हैं. बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप इजरायल-हमास संघर्ष को खत्म कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने हमास से अपील की है कि वह 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमले के दौरान बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा कर दे, नहीं तो हमास को अंजाम भुगतना होगा और इसे अंतिम चेतावनी समझा जाए.
यह भी पढ़ें: पीरियड्स में न मिल रहे पैड, न ही सफाई के लिए साबुन, गाजा की लड़कियां किस हाल में गुजार रहीं जीवन?
ट्रंप हमास को दे चुके हैं लास्ट वार्निंग
बता दें कि इंग्लैंड के दौरे पर भी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस ब्रीफिंग में सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि वह हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई चाहते हैं. गाजा के हालातों को देखते हुए अमेरिका ही नहीं, सभी देश चाहते हैं कि युद्ध खत्म हो. इजरायल ने युद्धविराम की शर्तें मान ली हैं और अब हमास को भी शर्तें मानकर युद्ध खत्म करना चाहिए. अगर हमास ने प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. यह मेरी आखिरी चेतावनी है, अब ऐसी कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी, सीधा सबक सिखाया जाएगा. हमास के एक भी मेंबर को बख्शा नहीं जाएगा. भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
3 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
6 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
11 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
13 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
16 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines