Israel Hamas War Latest Update Palestinian Instagram Profiles Meta: मेटा ने कुछ फिलिस्तीनी यूजर्स के प्रोफाइल बायो में ‘आतंकवादी’ शब्द जोड़ने के लिए माफी मांगी है। गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार कुछ यूजर्स को उनके प्रोफाइल में फिलिस्तीनी झंडे का इमोजी और अरबी शब्द अल्हम्दुलिल्लाह के साथ अंग्रेजी में फिलिस्तीन लिखा था। इसका अंग्रेजी में अनुवाद था भगवान की स्तूति करो फिलिस्तीनी आतंकी अपनी आजादी के लिए लड़ रहे हैं।
टिकटाॅक यूजर ने ऐसे खोली पोल
सबसे पहले इस मुद्दे को एक टिकटाॅक यूजर ने ध्यान में लाया था। इसके बाद उन्होंने इसको लेकर एक वीडियो भी जारी किया। वीडियो के वायरल होने के बाद मेटा ने कुछ फिलिस्तीनी इंस्टाग्राम यूजर्स ने माफी मांगी है। कंपनी ने कहा कि उसने अपने कुछ उत्पादों में गलत अरबी अनुवाद की समस्या को ठीक कर दिया है। मेटा के प्रवक्ता ने द गार्जियन को बताया कि हम ईमानदारी से इस कार्य के लिए माफी मांगते हैं। बता दें कि यह विवाद ऐसे समय में हुआ है जब मेटा पर इजरायल हमास जंग के दौरान फिलिस्तीन समर्थक पोस्ट को दबाने का आरोप है।
कंपनी लगा एक और आरोप
वहीं बीबीसी की एक रिपोर्ट की मानें तो कुछ यूजर्स ने यह आरोप लगाया कि उनकी फिलिस्तीन समर्थक पोस्ट के कारण उन्हें इंस्टाग्राम पर प्रतिबंधित किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी पर उनकी पोस्ट को कम करने का भी आरोप लगाया, जिसका अर्थ है कि इसके दूसरों के फ़ीड में दिखाई देने की संभावना कम है। वहीं कंपनी ने कहा कि हमास की प्रशंसा करने वाली सामग्री या हिंसक और ग्राफिक सामग्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन अन्य सामग्री को सेंसर करने में त्रुटियां हो सकती हैं और यूजर्स को इसके खिलाफ अपील करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
43 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines