हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मलेशिया से लेकर वेलिंग्टन तक फिलिस्तीनियों के समर्थन में उतरे मुसलमान, निशाने पर अमेरिका समेत पश्चिमी देश

Israel Hamas War Latest Update Muslims Around World Came Support Palestinians: इजरायल हमास जंग को शुरू हुए 23 दिन बीत चुके हैं। इस युद्ध में अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Israel Hamas War Latest Update (Pic Credit - Google)

Israel Hamas War Latest Update Muslims Around World Came Support Palestinians: इजरायल हमास जंग को शुरू हुए 23 दिन बीत चुके हैं। इस युद्ध में अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस जंग की शुरुआत हमास ने 7 अक्टूबर को की थी जब उसने इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा राॅकेट दागे थे। फिलहाल इजरायली सेना गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है और आमने-सामने की लड़ाई लड़ रही है। उधर दुनियाभर के मुस्लिम लोग यहुदियों और इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दुनियाभर के मुस्लिम फिलिस्तीनियों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए यूरोप और एशिया समेत कई शहरों में प्रदर्शन कर रैलियां निकाल रहे हैं। ऐसी ही एक रैली प्रदर्शनकारियों ने लंदन में निकाली और ब्रिटेन के पीएम से युद्ध विराम की अपील की।

युद्ध रोकने के लिए प्रयास नहीं कर रही महाशक्तियां

इस बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू हमास के खिलाफ जंग में दूसरे चरण का ऐलान कर दिया। इस बीच कई जगहों पर फिलिस्तीन के समर्थन में रैलियां निकाली जा रही हैं। इस्लामाबाद से लेकर इस्तांबुल और मलेशिया से लेकर लंदन तक बड़ी संख्या में मुस्लिम फिलिस्तीनियों के समर्थन में रैली निकाल रहे हैं। लंदन में विरोध कर रहे एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि महाशक्तियां युद्ध रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही हैं। हम फिलिस्तीन अधिकारों, अस्तित्व के अधिकार, जीने के अधिकार और मानवाधिकारों के लिए मांग कर रहे हैं। उधर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भी अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए।

दुनिया भर में निकाली जा रही रैली

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी एक राजनीतिक पार्टी के हजारों समर्थकों ने रविवार को अमेरिका विरोध नारे लगाते हुए रैली की। वहीं इस्तांबुल में रैली को संबोधित करते हुए तुर्की के प्रेसिडेंट ऐर्दोगन ने हमास के आतंकवादी संगठन नहीं होने के पुराना राग अलापा। उधर इराकियों ने भी वेस्ट बैंक में एक रैली निकाली। इतना ही नहीं रोम, कोपेनहेगन, स्टाॅकहोम, मार्सिले, वेलिंग्टन में लोगों ने फिलिस्तीनी झंडे और तख्तियां लेकर संसद भवन की ओर मार्च किया।

(Xanax)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें