Israel Hamas War Latest Update Israel Army Warning People: हमास के हमले के बाद से ही इजरायल लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में इजरायल की थल सेना ने गाजा पट्टी में प्रवेश कर कोहराम मचा दिया है। इजरायल कई बार उत्तरी गाजा को खाली करने की बात कह चुका है। वह कई बार आम लोगों से यहां से जाने को कह चुका है। इजरायल की सेना ने कहा है कि फिलिस्तीनी उत्तरी गाजा को खाली कर दें नहीं तो उन्हें आतंकियों का सहयोगी मानकर समाप्त कर दिया जाएगा।
यह अर्जेंट वार्निंग है
इजरायली सेना ने कहा कि यह अर्जेंट वार्निंग है। फिलिस्तीनियों उत्तरी गाजा में रहकर तुम लोग अपनी जान खतरे में डाल रहे हो। जो लोग यहां से नहीं जाएंगे उन्हें आतंकी मानकर उनका खात्मा कर दिया जाएगा। सेना नहीं चाहती है कि इस कारवाई में आम लोगों की जान जाए। हमारी ओर से कई दिनों से चेतावनी जारी की जा रही है अब इसे अंतिम चेतावनी माना जाए।
दक्षिणी गाजा की ओर जाने से कतरा रहे हैं फिलिस्तीनी
वहीं आम लोगों की हत्या को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर इजरायली सेना ने कहा कि हमनें कभी भी आम लोगों को नहीं मारा। बल्कि हमने वहां पर कार्रवाई की है जहां आतंकियों के ठिकाने थे। वहीं फिलिस्तीनियों की मानें तो वे दक्षिणी गाजा की ओर जाने से कतरा रहे हैं क्योंकि उन्हें मारे जाने का डर है। उनके अनुसार उनके कई रिश्तेदार उत्तरी गाजा से दक्षिणी गाजा की ओर गए थे लेकिन वे सभी इजरायली सेना की ओर से की गई कार्रवाई में मारे गए।
गौरतलब है कि 7 अक्टूबर से इजरायल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में अब तक करीब 4500 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इजरायली सेना ने दावा किया है कि अब तक उसने हमास के 1500 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। बता दें कि इजरायल ने हमास का नामोनिशान मिटाने की कसम खाई है। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह हमास को मिट्टी में मिला देंगे।
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
1 hr agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
1 hr agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
4 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
14 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
16 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
17 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
17 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines