Is There Deal and Offer Between Israel and Hamas: इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से युद्ध जारी है। अब इस युद्ध में नया घटनाक्रम सामने आया है। आतंकी संगठन हमास ने इजराइल के आगे बंधकों को छोड़ने का ऑफर रखा है। ऑफर में बंधकों की अदला-बदली की बात कही गई है। हालांकि हमास ने कहा है कि अगर इजराइल ऑफर को मानता है तो उसे सभी फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना होगा। हमास के बाद ऐसा ही ऑफर इजराइल ने भी हमास के आगे रखा है।
हमास के प्रवक्ता ने जारी किया बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 अक्टूबर को हमास के प्रवक्ता ने कहा कि इजराइल को सभी फिलिस्तीनी बंधकों को छोड़ना पड़ेगा। हमास और इजराइल की ओर से ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब पूरा गाजा शहर युद्ध के मैदान में बदल चुका है। इसी बीच इजरायली सेना ने फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा में अपना हवाई हमला अभियान और तेज कर दिया है।
इजराइल ने गाजा में फेंके पर्चे
इजराइल ने हवाई हमलों के दौरान गाजा शहर में पर्चे फेंके हैं। इनमें लिखा गया है कि गाजा शहर अब युद्ध का मैदान बन गया है। साथ ही गाजा के लोगों को आगाह करते हुए कहा गया है कि जितना जल्दी हो सके इस इलाके को खाली कर दिया जाए और सभी सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। इजराइल ने कहा है कि उत्तरी गाजा समेत पूरा इलाका अब रहने लायक नहीं है।
यह भी पढ़ेंः हमास की आतंकी गतिविधियों का केंद्र बना गाजा का अस्पताल, इजराइल ने जारी किया सबूत वाला वीडियो
टैंक और पैदल सेना के साथ गाजा में बढ़ रहा इजराइल
इजरायल की ओर से गाजा में मचाई गई तबाही के बीच हमास की ओर से अब बंधकों को छोड़ने का ऑफर सामने आया है। हमास द्वारा संचालित एक टेलीविजन चैनल एलस्का पर एजेद्दीन अल कासम ब्रिगेड प्रवक्ता अबु अवैदा ने कहा कि हमारे पास बड़ी संख्या में दुश्मन के लोग कैद हैं। उन्होंने कहा है कि इन सभी को छोड़ने की कीमत फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई है। इसी बीच खबर यह भी है कि इसराइल ने गाजा में जमीनी अभियान भी तेज कर दिया है। इजराइल बड़ी संख्या में टैंक और पैदल सेना के साथ गाजा में घुस रहा है। इसराइल के एक मंत्री की ओर से कहा गया है कि युद्ध अब अपने चरम पर है।
यहां देखें पूरी रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
पीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
5 mins agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
2 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
5 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
8 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
11 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
21 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines