इजरायल-हमास संघर्ष के बीच भारत ने भेजी राहत सामग्री, जीवनरक्षक दवाइयां लेकर ग्लोबमास्टर ने भरी उड़ान

Israel Hamas War Latest Update India Sends Aid for Gaza: इजरायल हमास जंग को शुरू हुए 15 दिन हो चुके हैं। जंग के कारण अब तक करीब 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

Israel Hamas War Latest Update India Sends Aid for Gaza

Israel Hamas War Latest Update India Sends Aid for Gaza

विज्ञापन

Israel Hamas War Latest Update India Sends Aid for Gaza: इजरायल हमास जंग को शुरू हुए 15 दिन हो चुके हैं। जंग के कारण अब तक करीब 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इजरायली हमले में गाजा के सभी अस्पताल नेस्तनाबूद हो चुके हैं। जरूरी जीवनरक्षक दवाएं भी खत्म हो चुकी है। जो अस्पताल हमले से बच गए उनमें दवाइयां नहीं होने से बिना बेहोशी के ही सर्जरी की जा रही है। इस बीच भारत फिलिस्तीन की मदद को आगे आया है। भारत ने फिलिस्तीन की मदद के लिए 6.5 टन से अधिक दवाएं और चिकित्सा उपकरण भेजे है। आपदा के वक्त काम आने वाले 32 टन अन्य सामग्री भारत ने भेजी है।

विज्ञापन

भारत ने भेजी जीवनरक्षक दवाइयां

भारतीय वायुसेना का मालवाहक विमान सी-17 ग्लोबमास्टर जरूरी सामान लेकर मिस्र के लिए रवाना हो चुका है। इसके बाद ये सड़क मार्ग से गाजा भेज जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदग बागची ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि गाजा के लोगों के लिए जीवन रक्षक दवाइयां, सर्जिकल सामान और राहत सामग्री लेकर मिस्र रवाना हो चुका है।

जमीनी कार्रवाई को तैयार है इजरायली सेना

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर 5 हजार से अधिक राॅकेट दागे थे। इस हमले में इजरायल में 1400 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने गाजा के 3 हजार से अधिक लोगों को मार गिराया है। वहीं 1500 से अधिक आतंकियों को भी मौत के घाट उतार दिया है। इस बीच इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा के लोगों को चेतावनी जारी कर घर खाली कर देने को कहा है। ताकि इजरायली सेना हमास के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू कर सके।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ