हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इजरायल ने गाजा के 900 साल पुराने चर्च पर किया मिसाइल अटैक, 16 ईसाइयों की मौत, अब सेना ने दी सफाई

Israel Hamas War Latest Update Gaza Church Bombing: इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से संघर्ष जारी है इन सबके अमरीकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन का इजरायल दौरा भी सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन
Israel Hamas War Latest Update Gaza Church Bombing

Israel Hamas War Latest Update Gaza Church Bombing: इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से संघर्ष जारी है इन सबके अमरीकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन का इजरायल दौरा भी सुर्खियां बटोर रहा है। हमास के आतंकी जो बाइडेन के वापस लौटने के बाद लगातार इजरायल पर बम बरसा रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को इजरायल ने गाजा में स्थित एक चर्च में बमबारी की। फिलिस्तीन के गृह मंत्रालय के मुताबिक इस चर्च में हमले से बचने के लिए कई लोगों ने शरण ली हुई थी। इस हमले में कई शरणार्थी मारे गए। अलजजीरा की रिपोर्ट की मानें तो इस हमले में बड़ी संख्या में कई लोग घायल हो गए।

मुस्लिम भी चर्च में छिपे थे

जिस चर्च पर बमबारी हुई है वह दुनिया के सबसे प्राचीन चर्चों में से एक हैं। 900 साल पुराने इस चर्च का नाम ग्रीक ऑर्थोडाॅक्स सेंट पीर्फिरियस है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में 16 इसाई फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। ईसाइयों के अलावा यहां कई मुस्लिमों ने भी शरण ली हुई थी। वहीं हमले के बाद इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने गाजा के कंमाड सेंटर पर हमला किया था। हालांकि सेना ने माना कि इस क्षेत्र में मौजूद एक चर्च की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी।

विज्ञापन

मिसाइल अटैक में 16 लोगों की मौत

बता दें कि इस चर्च में सैकड़ों लोगों ने शरण ली हुई थी। युद्ध के बाद से ही यहां कई लोग शरण लिए हुए थे। इस बीच गुरुवार शाम को यहां मिसाइल अटैक हुआ जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। हालांकि चर्च के मलबे में कुछ लोग अपनों की तलाश में जुटे थे। इस बीच यमन विद्रोही गुट हूती ने भी शुक्रवार को इजरायल पर मिसाइल अटैक किया। वहीं इजरायली सेना ने लेबनान से संभावित खतरे को देखते हुए इजरायली सेना सीमावर्ती क्षेत्रों को खाली कराना शुरू कर दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola