Israel Hamas War Latest Update: बात गाजा की उस शांति की करेंगे… जो शायद तूफान के आने से पहले की खामोशी है… जिस तरह समंदर में तूफान से पहले लहरें शांत होती हैं… ठीक उसी तरह गाजा में इस वक्त बारूद की बारिश रुकी हुई है… लेकिन अब बंधकों की रिहाई के बाद एक बड़ी लड़ाई की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है… अब युद्ध का वो चरण शुरू होगा… जिसमें हमास और इजराइल के साथ साथ हो सकती है कुछ और शक्तियों की एंट्री… जिसके बाद ऐसा विध्वंस मचेगा… कि किसी ने इससे पहले ऐसा कोहराम नहीं देखा… ये रिपोर्ट देखिए… और जानिए कैसे और क्यों… दो दिन बाद से फिर गाजा और इजराइल में गिरेंगी लाशें?
इजरायल और हमास के बीच सीजफायर बस खत्म होने वाला है… जिसके बाद शुरू होगा वो विध्वंस जो गाजा को भस्म कर देगा। एक बार फिर इजराइल की IDF आर्मी और गाजा में एंट्री कर चुके टैंक हमास के खात्मे की कसम खाने के बाद उसे जड़ से मिटाने की तैयारी कर चुकी है। फिर से इजराइल की मिसाइल गाजा को धुआं धुआं करने को बेताब हैं।
दो दिन आगे बढ़ा युद्ध
24 नवंबर से चार दिन का संघर्षविराम शुरू हुआ था। अब इसे दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। इस सीजफायर के तहत हमास ने 25 बंधकों को रिहा किया है, जिनमें इजरायल के 13 और थाईलैंड के 12 नागरिक शामिल थे। दूसरे दौर में हमास ने 13 इजराइलियों और चार विदेशियों को रिहा किया। ये चारों थाईलैंड के नागरिक थे। हमास ने तीसरे बैच में 17 बंधकों को छोड़ा, इनमें 13 इजरायली और 4 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिसमें 39 लोग शामिल थे. इसके बदले इजरायल ने अपनी जेलों में बंद 117 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। बंधकों की रिहाई के बाद एक बड़ी लड़ाई की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। अब दो दिन का संघर्ष बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़े: Explainer: आखिर राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा कैसे मिलता है, जिसकी मांग बिहार कर रहा है, जानें क्या है नियम
हमास और इजरायल के बीच क्या है समझौता
अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद हमास और इजरायल चार दिवसीय युद्ध विराम के लिए सहमत हुए थे। समझौते के तहत हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा, जिसके बदले इजरायल 150 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा यानी 1 बंधक के बदले 3 कैदियों की रिहाई की डील हुई थी। अब इस समझौते के तहत हमाय को और 11 बंधकों को रिहा करना है, बदले में इजरायल को 33 कैदियों को अपनी जेलों से छोड़ना है।
गौरतलब है कि हमास ने इजरायल पर सात अक्टूबर को हमला कर करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हमला कियाय कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और हमास के बीच शुक्रवार को शुरू हुए चार दिवसीय युद्ध विराम के दौरान कुल 50 इजरायली बंधकों और 150 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है…
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
3 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
5 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
7 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
8 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
17 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
18 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
21 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
23 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines