हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जब जो बाइडेन तेल अवीव में थे तो हमास ने नहीं दागा था एक भी राॅकेट, अब सामने आई वजह

Israel Hamas War Latest News Joe Biden Israel Visit: इजरायल-हमास संघर्ष के बीच अमरीकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन का तेल अवीव दौरा इंटरनेशनल पाॅलिटिक्स में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Israel Hamas War Latest News Joe Biden Israel Visit

Israel Hamas War Latest News Joe Biden Israel Visit: इजरायल-हमास संघर्ष के बीच अमरीकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन का तेल अवीव दौरा इंटरनेशनल पाॅलिटिक्स में चर्चा का विषय बना हुआ है। इंटरनेशनल मीडिया में यह कहा जा रहा था कि हमास बाइडेन के काफिले पर मिसाइल अटैक कर सकता है। लेकिन इसके उलट जब बाइडेन तेल अवीव पहुंचे हमास ने हमले रोक दिए। बाइडेन जब तक राजधानी तेल अवीव में थे तब तक हमास ने एक भी बार इजरायल पर राॅकेट नहीं दागा।

अमरीकी सुरक्षा चक्र भेद पाना मुश्किल

इस बीच यह चर्चा चल रही है कि क्या हमास अमेरिका से घबरा गया था या उसने अमेरिका के सम्मान में इजरायल पर एक भी राॅकेट नहीं दागा। बता दें कि बाइडेन के इजरायल दौरे से पहले अमेरिका की सेना ने भूमध्य सागर से लेकर तेल अवीव तक अपनी सैन्य ताकत को अलर्ट कर दिया था। वैसे भी अमेरिका के प्रेसिडेंट की सुरक्षा घेरे को तोड़ना बहुत मुश्किल है। बता दें कि बाइडेन की सुरक्षा में 4200 अमेरिकी कंमाडो, 15 युद्धपोत और दर्जनों लड़ाकू विमानों के अलावा 2 एयरक्राफ्ट भी तैनात थे।

इसलिए नहीं दागे राॅकेट

अमेरिका के एक एयरक्राफ्ट पर ही इतने हथियार तैनात थे जो हमास समेत पूरी गाजा पट्टी को राख में तब्दील कर देते। बाइडेन के तेल अवीव दौरे से पहले मध्य-पूर्व के किसी भी देश की सैन्य तैनाती से ज्यादा सुरक्षा बाइडेन को मिली हुई थी। माना जाता है कि अमेरिका के प्रेसिडेंट जिस देश के दौरे पर होते हैं और अगर वहां हमला होता है तो वह हमला अमेरिका पर हुआ हमला माना जाता है। विश्व के इतिहास में अमेरिका एक ऐसा देश है जो अपने दुश्मन को ठिकाने लगाने के लिए किसी भी जगह हमला बोल सकता है। इसलिए जब तक बाइडेन तेल अवीव में थे हमास ने एक भी राॅकेट नहीं दागा, लेकिन जैसे ही वे देश से निकले हमास ने पुनः हमले करना शुरू कर दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें