Israel Hamas War Latest News Al Ansar Masjid Attack: इजरायल हमास जंग को शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं। अब तक दोनों ओर से जंग में 4500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक स्थित जेनिन की अल अंसार मस्जिद पर एयर स्ट्राइक कर दी। इजरायली सेना के अनुसार हमास ने मस्जिद को कमांड सेंटर बना रखा था। हमास के आतंकी यहीं से हमले की योजना बनाते थे। इजरायल हमास के अलावा हिजबुल्लाह पर स्ट्राइक कर रहा है। वहीं हिजबुल्लाह ने दावा किया कि पिछले 14 दिनों जारी संघर्ष में उसके 14 सदस्य मारे जा चुके हैं।
अब तक 1500 से ज्यादा आतंकी मारे गए
वहीं फिलिस्तीनी प्रशासन ने दावा किया है कि इस हमले में अब तक उनके 1 सदस्य की मौत हो चुकी है। वहीं इजरायल ने दावा किया है कि अब 1500 से ज्यादा हमास के आतंकियों को उसने मार गिराया है। बता दें कि इससे पहले वेस्ट बैंक पर इजरायल ने 7 अक्टूबर को धावा बोला था। इजरायली सेना ने मस्जिद पर हमले की तस्वीरें भी जारी की है जिसमें भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद करने का दावा किया जा रहा है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी भी रहते हैं।
भारत ने भेजी 20 ट्रक मदद सामग्री
इजरायली सेना के हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है। वहीं कुछ लोग मलबा हटाकर अपनों की तलाश में जुटे हैं। हालांकि इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। बता दें कि हमास के हमले के बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 1500 से ज्यादा आतंकी और 1 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। दूसरी ओर यूएन समझौते के अनुसार विभिन्न देशों की ओर से गाजा में मदद पहुंचनी शुरू हो गई है। इधर भारत ने भी 20 ट्रक सहायता सामग्री गाजा की ओर रवाना किए हैं।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines