इजरायल लेबनान से लगी उत्तरी सीमा पर सबसे बड़े शहरों में एक किर्यत शमोना से 20 हजार निवासियों को निकालेगा। इजरायल युद्ध के दौरान सुरक्षा करणों के चलते यह कदम उठाने जा रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर की खबर के अनुशार इजराइल ने शुक्रवार को यह बात कही है। किर्यत शमोना और आसपास के सीमा क्षेत्र में एक दिन पहले भारी गोलीबारी हुई थी। इसके बाद यह कदम उठाया गया था। इजरायल ने पहले ही सीमा से सटे कुछ क्षेत्रों को क्लोज्ड मिलिट्री जोन घोषित कर दिया है। इससे वहां के निवासियों को दूर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। लेकिन अब पूर्वी गैलील क्षेत्र की हरी-भरी पहाड़ियों से सबसे बड़ी निकासी हो रही है। लेबनान की सेना के अनुसार गुरुवार को किर्यत शमोना के सीमा पार एक क्षेत्र में इजरायली गोलीबारी में एक पत्रकार की मौत हो चुकी है। इस क्षेत्र में इजरायली सेना और लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ग्रुप के बीच एक-दूसरे पर भारी गोलीबारी की गई है।
यह भी पढ़ें : चीन के पास 2030 तक हो जाएंगे 1 हजार परमाणु बम, अमेरिका की रिपोर्ट ने किया खुलासा
ऊपरी गलील के लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने के आदेश
इजराइल के ऊपरी गलील क्षेत्र में मोशाव मार्गालियट में एक सुरक्षा घटना के कारण, पास के मनारा, मशगाव अम और केफ़र गिलादी शहरों के निवासियों को संरक्षित क्षेत्रों में प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है। इजराइल के विदेश मामलों के मंत्री एली कोहेन और उन देशों के 22 राजदूतों और राजनयिकों ने जिनके नागरिकों का अपहरण कर लिया गया है। अपहृत लोगों की तत्काल रिहाई और अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस की यात्राओं की अनुमति देने का आह्वान किया है।
कोहेन ने कहा कि अपहृत लोगों की रिहाई इज़रायल की “सर्वोच्च प्राथमिकता” है। इज़रायली सेना ने गुरुवार को कहा कि गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लगभग 200 बंधकों में से लगभग 30 बच्चे हैं। इजरायली सेना के एक बयान में कहा गया है कि दस से अधिक लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, अधिकारियों को 100 से अधिक लापता इजरायलियों के स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें : Israel Hamas War : गाजा में हालात होने लगे बदतर, 7 अस्पतालों में इलाज ठप, पानी के लिए तरसने लगे लोग
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
2 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
5 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
6 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
10 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
14 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
16 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
16 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
16 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
16 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines