हमास अटैक से कितने दुखी हैं इजरायली? फ्रेंडली कुत्ते सूंघ कर लगा रहे पता

Israel Hamas war: इजरायल ने तेल अवीव में अपने नागरिकों के लिए केंद्र स्थापित किए हैं, ताकि लोगों को वहां रख जरूरी सुविधाएं दी जा सकें। लेकिन इजरायली बेहद तनावपूर्ण हालातों में यहां अपना जीवन बिता रहे हैं। जंग के बीच लगातार दक्षिण से इजरायली पलायन कर रहे हैं। जिनकी हालत खराब है।

Israel-Hamas War, Israel-Palestine Dispute

इजरायल के लोगों के लिए सहारा बने कुत्ते। फोटो क्रेडिट-एएनआई

Israel Hamas war: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के कारण दक्षिण इजरायल से हजारों लोग पलायन कर चुके हैं। इजरायल ने तेल अवीव में अपने नागरिकों के ठहरने के लिए केंद्र बनाए हैं। यहां पर पलायन कर चुके लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों में आए इजरायली अब भी जंग की पीड़ा को याद कर सिहर उठते हैं। यहां के हालात बेहद तनावपूर्ण हैं।

विज्ञापन

इन केंद्रों में विशेष तौर पर ट्रेंड कुत्ते लोगों की सेवा में लगाए गए हैं। इन कुत्तों को जंग की पीड़ा भोग रहे लोगों से निपटने के लिए ट्रेंड किया गया है। कुत्तों के बारे में लोग बता रहे हैं कि ये काफी फ्रेंडली और हेल्पफुल हैं। जंग के बीच हम लोग इन कुत्तों के साथ रहकर काफी अच्छा फील कर रहे हैं। हम इन कुत्तों के बीच खुद को बेहतर ढंग से संभाल रहे हैं।

विज्ञापन

कुत्तों को पूरा पता है कि कैसे किसी आदमी का कोर्टिसोल लेवल जांचना है। अगर कोई घबराता है, कोई परेशान है, चिंतित है, तो कुत्ते सुंघने से ही पूरा अंदाजा लगा लेते हैं। यहां के केंद्रों में लोगों का ध्यान बंटाने के लिए संगीत कार्यक्रम भी करवाए जा रहे हैं। लोग बता रहे हैं कि कैसे उनके साथ दक्षिण छोर पर जुल्म किया गया। हमास आईएस से कम नहीं है। उसे कुचलने की जरूरत है।

विज्ञापन

सरेआम देखा मौत का तांडव, रेप कर रहे थे आतंकी

इस मुश्किल घड़ी में भी हम लोग एकजुट रहेंगे। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि जब वे लोग सुबह उठे, तो देखा कि आसमान से चारों तरफ मिसाइलों की बारिश हो रही थी। वे आतंकी हर और थे। जो लोगों को मार रहे थे। औरतों का रेप कर रहे थे। हम लोगों को ही पता है कि ये कितना क्रूर हमला था। जिसके बाद वे लोग अपने घर को छोड़कर तेल अवीव के सेंटर पर आ गए थे। अभी तक हमास के साथ लड़ाई में 60 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ