Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच लगातार 18 दिन से भीषण जंग हो रही है। इजरायल की सेना संकल्प ले चुकी है कि वह आतंकियों को खत्म कर देगी। हमास के साथ उसकी गाजा में लगातार लड़ाई चल रही है। IDF की ओर से अब दावा किया है कि हमास के पास ईंधन का भंडार है, लेकिन इसे वो गाजा के नागरिकों को दे नहीं रहे हैं। इजरायल के बमवर्षक विमान लगातार गाजा में मौजूद हमास के ठिकानों पर लगातार बम दाग रहे हैं।
गाजा में बिजली सप्लाई बंद है। हमास ने कहा था कि उसके पास सप्लाई के लिए ईंधन नहीं है। लेकिन अब आईडीएफ ने कहा है कि हमास के पास पर्याप्त ईंधन है। लेकिन वह इसे गाजा के लोगों को नहीं दे रहा। यह दावा IDF के प्रवक्ता अविजा अड्रेई ने तस्वीरों के साथ एक ट्वीट करके किया है। उन्होंने कहा है कि हमास के कब्जे में 5 लाख से अधिक लीटर डीजल का भंडार है।
अस्पतालों के लिए लगातार ईंधन की कमी
इस ईंधन से गाजा के अस्पतालों और नागरिकों की बिजली उत्पादन की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। लेकिन इस ईंधन को हमास गाजा के लोगों को नहीं दे रहा है। IDF के प्रवक्ता अविजा अड्रेई ने इसकी फोटो भी शेयर की है, जिसमें कहा है कि हमास के पास राफा क्रॉसिंग में 5 लाख लीटर से अधिक डीजल का भंडार है। हमास की ओर से कहा गया है कि अस्पतालों, बेकरियों और नागरिकों के लिए ईंधन की कमी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें-‘दरवाजा खोलो’…घर में घुसकर 21 साल की लड़की का मर्डर, मां-भाभी और भतीजे के सामने चाकू से रेता गला
सप्लाई नहीं की जा सकती है। हमास इस ईंधन की चोरी कर रहा है। वह ईंधन को अपनी सुरंगों, हमलावरों और नेताओं के लिए प्रयोग कर रहा है। इस जंग में इजरायल की सेना के सामने बड़ी चुनौती सुरंगें हैं। इन सुरंगों में हमास के आतंकी छिपे हैं। ये आतंकी 7 अक्टूबर के हमले के बाद से टनल से नहीं निकले हैं। हमास से जुड़े लोगों ने गाजा पट्टी में सैकड़ों किलोमीटर तक सुरंगें बना रखी हैं।
सेना के लिए आसान नहीं ये घातक सुरंगें
ये सुरंगें इजरायल की सेना के लिए टारगेट करना आसान नहीं है। सुरंगें काफी भुलभुलैया जैसी हैं। इजरायल की सेना ने गाजा की पूरी घेराबंदी कर ईंधन, बिजली और पानी की आपूर्ति ठप कर रखी है। अब आतंकियों का स्टॉक खत्म होने वाला है, जिसके बाद वे ब्लैकमेलिंग की हरकत करने लगे हैं। आतंकियों की ओर से डिमांड की गई थी कि वह बंधकों को छोड़ देगा, लेकिन उसे डीजल-पेट्रोल चाहिए। लेकिन नेतन्याहू की सरकार ने साफ तौर पर ऐसा करने से मना कर दिया था।
संबंधित खबरें
यूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
40 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
6 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
8 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
9 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
9 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines