Israel Hamas War Israel Hamas Conflict Drone Technique Of Iran: इजरायल-हमास युद्ध को शुरू हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं। हमले के बाद इजरायली सेना की जवाबी कार्रवाई से गाजा पट्टी तबाह हो चुकी है। इजरायल की एयरफोर्स लगातार रिहायशी इमारतों को निशाना बना रही है। गाजा के अस्पतालों में दवाईयां नहीं है वहीं ईंधन समाप्त हो चुका है पानी और बिजली की सप्लाई बंद हो चुकी है। कुल मिलाकर गाजा सिटी अब धीरे-धीरे टेंट सिटी में तब्दील हो जा रही है। हालांकि विशेषज्ञ अभी भी इस बात से हैरान है कि हमास ने मजबूत इजरायली सीमा को कैसे नष्ट किया?
सामने आया वीडियो
विशेषज्ञों की इस बहस के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि इजरायल पर हमला करने और घुसपैठ करने के लिए हमास ने तगड़ी प्लानिंग की थी। उन्होंने सबसे पहले ड्रोन को अपना हथियार बनाया। हमास ने छोटे से ड्रोन से इजरायल की उस मजबूत दीवार को नष्ट कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमास ने छोटे से ड्रोन के माध्यम से कुल 20 स्ट्रैटजिक प्वाइंट पर दीवार को बे्रक किया था और इन जगहों से वे घुसपैठ करने में कामयाब रहे।
ईरानी तकनीक से बने ड्रोन का किया इस्तेमाल
हमास ने इजरायल में प्रवेश के लिए ग्लाइडर का भी प्रयोग किया। कुछ लड़ाके ग्लाइडर के जरिए इजरायल में दाखिल हुए तो कुछ बाइक के जरिए। कुल मिलाकर हमास ने इजरायल पर हमले के लिए कुछ ऐसे तरीकों का इस्तेमाल किया जो शायद ही पहले कभी इस्तेमाल किए गए हो। सैन्य विशेषज्ञों की मानें तो इजरायल की किलेबंदी को ध्वस्त करने के लिए हमास ने रोटर ड्रोन का इस्तेमाल किया। इन ड्रोन का इस्तेमाल ईरान करता है। सैन्य विश्लेषकों को इस बात की चिंता है कि ऐसे ड्रोन हमले तो विश्व में कही भी हो सकते हैं। और इसको बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री किसी भी इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर भी मिल जाएगी। पहली बार इसका इस्तेमाल यूके्रन में किया गया था।
संबंधित खबरें
पिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट, क्या था उसका इरादा?
39 mins agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
4 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
4 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
16 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
19 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
20 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
1 day ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines