हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सुरक्षित हैं सभी इंडियन...इजराइल में रहने वाले भारतीयों के परिवारों के लिए सरकार ने दी राहत भरी खबर

Israel Hamas War: इजराइल में रह रहे सभी 18 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित हैं और वे इंडियन एम्बेसी के संपर्क में हैं। भारतीय दूतावास ने भी सभी भारतीयों से सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Israel Hamas War

Indian Embassy Comfirms Safety of Indians: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रही जंग के बीच भारतीयों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल, इजराइल में रह रहे सभी 18 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित हैं और वे इंडियन एम्बेसी के संपर्क में हैं। भारतीय दूतावास ने भी सभी भारतीयों से सतर्क रहने की अपील की है। इजराइल में इस समय करीब 900 स्टूडेंट हैं। वहीं काफी संख्या में IT प्रोफेशनल भी हैं। करीब 85 हजार भारतीय मूल के यहूदी रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Israel Hamas Conflict: हमास के हमले के बाद इजराइल ने गाजा का किया ऐसा हाल, 10 तस्वीरों में देखें तबाही

गाजा पट्टी में 500 ठिकानों पर हमला किया गया

इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि शनिवार से लेकर सोमवार तक आतंकियों ने गाजा पट्टी में 500 से अधिक हमास और इस्लामिक जिहाद के ठिकानों पर अटैक किया। गाजा बॉर्डर पर करीब 6 जगह लड़ाई जारी है। रविवार रात को 70 आतंकवादियों ने बेरी में घुसपैठ की। इजराइल में गाजा स्थित किबुत्ज रीम के पास एक पार्टी में चल रही थी। जश्न का माहौल था कि हमास के लड़ाकों ने हमला कर दिया। मिसाइलों और बंदूकों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Israel Hamas Conflict: न्यूड परेड कराने के बाद जर्मन महिला के साथ हमास आतंकियों ने क्या किया?

पार्टी में हमले के बाद लोगों ने भागकर बचाई जान

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रविवार रात हुए इस हमले में 260 लोगों को मौत के घाट उतारा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरिक नैनी शुक्रवार की रात अपना 26वां जन्मदिन मनाने के लिए दक्षिणी इजराइल में एक डांस पार्टी में गई थी, लेकिन वह पार्टी नरसंहार का स्थान बन गई। 23 वर्षीय जोहर मारीव ने कहा कि हमले के बाद भागने के लिए कई लोगों के साथ एक कार में चढ़ गई। कार कुछ दूर चली तो उसमें आग लग गई। इसके बाद सभी लोग कार से उतर कर अपनी जान बचाने के लिए भागे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हमारे 5000 से ज्यादा लोग इजराइली जेलों में बंद हैं, भारत में फिलिस्तीन के राजदूत का बड़ा बयान

गाजा पर हमले में करीब 700 इजराइली मारे गए

रिपोर्ट में बताया गया है कि गाजा में कम से कम 700 इजराइली मारे गए हैं और कई लोगों का अपहरण कर लिया गया है। इससे उस देश को गहरा झटका लगा, जो लंबे समय से अपनी अत्यधिक कुशल सैन्य और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। इसके बाद अब तक इजराइली पार्टी में एक साथ 260 शव मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले पर अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देने की कसम खाई है और इजरायली जेट विमानों ने गाजा पर लगातार बमबारी की है, जिसमें 400 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा इजराइल में हमास आतंकियों की ओर से की गई क्रूरता की भी कई खबरें सामने आई हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola