Israel Hamas war in Gaza: गाजा में इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुआ युद्ध जारी है। युद्ध के ढाई महीने बीत जाने के बाद भी इजराइल किसी भी हाल में युद्धविराम पर सहमत होने को राजी नहीं है। गाजा में भयंकर तबाही मची है। इजरायली सेना लगातार वहां एयर स्ट्राइक कर रही है और बम बरसा रही है। वहीं इजराइल पर भी युद्ध का विपरीत प्रभाव पड़ा है। जंग के बीच इजराइल के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी अर्थव्यवस्था को बचाना भी है। इजराइल की इकोनॉमी पर युद्ध का काफी ज्यादा असर पड़ रहा है।
इजराइल के अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई है। निर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है और उद्योग धंधे बंद हो गए हैं। लोगों को काम नहीं मिल रहा है, जिस वजह से बेरोजगारी का संकट भी है। अर्थव्यवस्था में गिरावट का दौर जारी है। बड़ी संख्या में लोग काम छोड़कर सेना में शामिल हुए हैं। युद्ध में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-दुबई से निकारागुआ जा रहे 276 भारतीय मुंबई कैसे पहुंचे? 25 ने आने से मना किया, समझें पूरा मामला
कामगारों की है भारी कमी
इजराइल की आबादी एक करोड़ से कम है, जिससे वहां कामगारों की कमी पहले से ही रहती है। युद्ध के समय कार्यबल और भी कम हो गया है। कामकाज ठप होने से अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हो रहा है। जानकारों के मुताबिक अगर युद्ध ऐसे ही जारी रहा तो अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद नहीं है।
लड़ाई चलेगी लंबी-नेतन्याहू
वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास के पूरी तरह खात्मे से पहले युद्ध रोकने को राजी नहीं हैं। उन्होंने लड़ाई और तेज करने की बात कही है। नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि जंग अभी लंबी चलेगी। इजरायली पीएम ने भी युद्ध में अपने देश का बड़े पैमाने पर नुकसान होने की बात कही है। उन्होंने कहा था कि गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध हमसे बहुत भारी कीमत वसूल रहा है। इस युद्ध में लगातार हमारे सैनिकों की मौत हो रही है।
ये भी पढ़ें-अमेरिका के टारगेट पर क्यों आया ईरान? जो बाइडेन ने एयर स्ट्राइक का दिया आदेश
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
6 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
11 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
12 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
12 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
13 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
16 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
18 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
20 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
20 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines