हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हमास के सेंट्रल ब्रिगेड का कमांडर ढेर, इजरायल डिफेंस फोर्स ने जारी किया वीडियो

IDF Killed Senior Hamas operative Ayman Nofal: इजरायल ने हमास के सेंट्रल ब्रिगेड के कमांडर अयमान नोफाल को ढेर कर दिया।

विज्ञापन
israel hamas war: IDF Killed Senior Hamas operative Ayman Nofal watch video

IDF Killed Senior Hamas operative Ayman Nofal: इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग में तबाही मच चुकी है। पिछले 11 दिनों में 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि लाखों घायल हैं। इजरायल आतंकवादी समूह हमास को नेस्तनाबूत करने की कसम खा चुका है। वह अपने देश पर हमला करने वाले आतंकियों को चुन-चुनकर ढेर कर रहा है। मंगलवार को इजरायल ने हमास के सेंट्रल ब्रिगेड के कमांडर और सैन्य खुफिया के पूर्व प्रमुख अयमान नोफाल को ढेर कर दिया।

IDF ने जारी किया हमले का वीडियो 

इज़राइल रक्षा बल (IDF) ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है। आईडीएफ ने ट्वीट कर लिखा- “हमने हमास के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता अयमान नोफाल को मार गिराया। नोफाल गाजा में हमास के सेंट्रल ब्रिगेड का कमांडर और सैन्य खुफिया का पूर्व प्रमुख था। नोफाल ने इजरायली नागरिकों के खिलाफ कई हमलों का निर्देशन किया था। वह इसके अलावा आतंकवादी संगठन के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक था। आईडीएफ के अनुसार, अयमान नोफाल गिलाद शालित के अपहरण की योजना में शामिल था। आईडीएफ ने आगे ऐलान कर लिखा- हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम हमास को खत्म नहीं कर देते।”

कौन हैं गिलाद शालित 

गिलाद शालित इजराइल रक्षा बलों के पूर्व एमआईए सैनिक हैं। उन्हें 25 जून 2006 को फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने इजरायली सीमा के पास पकड़ लिया था। कैदी विनिमय सौदे के तहत 18 अक्टूबर 2011 को उनकी रिहाई तक हमास ने उन्हें पांच साल से अधिक समय तक बंदी बनाकर रखा था। आखिरकार इजरायल ने अब न सिर्फ इस अपहरण का बदला ले लिया, बल्कि हजारों नागरिकों की जान लेने में शामिल आतंकी को भी ढेर कर दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: हैरान करने वाला है चीन का यह रवैया, आखिर क्यों इजराइल से नहीं निकाल रहा अपने नागरिक?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola