Israel Hamas War : इजरायल और हमास के बीच पिछले तीन से एक भी गोली नहीं चली है। दोनों के बीच चार दिनों तक अस्थायी युद्ध विराम लागू है। इस युद्ध विराम का मुख्य कारण- हमास गाजा पट्टी में इजरायल के बंधक बनाए लोगों को रिहा रहेगा तो इजरायल भी फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा। आज अस्थायी युद्ध विराम का अंतिम दिन है। हमास अब इजरायल के सामने घुटने टेकते हुए नजर आ रहा है, लेकिन इजरायल ने बड़ी शर्त रखी.
इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के बीच 50 दिनों तक युद्ध चला है। दोनों की ओर से जमकर गोलीबारी और बमबारी की गई है। इस जंग में कई नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इस युद्ध में हमास और इजरायल ने एक-दूसरे के नागरिकों और कैदियों को बंधक बना लिया था। अब बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने के लिए दोनों के बीच चार दिन का अस्थायी युद्ध विराम का ऐलान किया गया है। इस दौरान दोनों ओर से किसी तरह की कोई हमला नहीं होगा.
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
जानें हमास की क्या है इच्छा
न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, घटनाक्रम से जुड़े लोगों के हवाले से खबर आई है कि हमास ने इजरायल से मध्यस्था करने वालों को सूचना दी है कि दो से चार दिनों तक युद्ध संघर्ष विराम बढ़ाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि अगर अस्थायी संघर्ष विराम समझौता आगे बढ़ता है तो वह करीब 20 से 40 इजरायली बंधकों को रिहा कर सकता है। संघर्ष विराम समझौता बढ़ाने के प्रस्ताव से पता चलता है कि हमास ने इजरायल के सामने घुटने टेक दिए हैं।
जानें क्या बोले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
इजरायल सरकार का कहना है कि अगर हमास प्रतिदिन कम से कम 10 इजरायली कैदियों को रिहा करेगा है तो वह युद्ध विराम आगे बढ़ाने के लिए राजी है। इससे साफ है कि एक दिन युद्ध विराम के बदले हमास को 10 इजरायल नागरिकों को छोड़ना पड़ेगा। वहीं, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध विराम की डेडलाइन खत्म होते ही हमारी सेना गाजा पट्टी में हमला बोल देगी।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
3 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
5 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
6 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
19 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
21 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
22 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines