Israel Hamas Conflict: गाजा में हमास के ठिकानों पर इजरायली हमलों की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है। हवाई हमले के बाद अब इजराइल ने अपना ग्राउंड ऑपरेशन भी तेज कर दिया है। इजरायली सेना ने दक्षिण गाजा की तरफ से भी मोर्चा खोल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारों की संख्या में इजरायली सैनिक गाजा में घुस चुके हैं। उत्तरी गाजा में लगातार हमले किए जा रहे हैं। इजराइली रुख से साफ हो गया है कि यह युद्ध लंबा चलने वाला है, क्योंकि उसका कहना है कि वह गाजा पर तबतक हमला करता रहेगा जबतक गाजा पूरी तरह से खाली नहीं हो जाता। यह हमले चारों तरफ से किए जाएंगे।
इस युद्ध में अबतक 7 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसा लग रहा है कि यह युद्ध विश्वयुद्ध में बदल जाएगा, क्योंकि अमेरिका ने भी ईरान समर्थित संगठन के ठिकानों पर सीरिया में हमले किए हैं। अमेरिका का कहना है कि ईरान की शह पर यहां तैनात उसके सैनिकों पर हमले हो रहे हैं, जिसके जवाब में वह कार्रवाई कर रहा है। वहीं रूस और यूक्रेन का युद्ध भी अभी तक जारी है। ऐसा लग रहा है कि पूरी दुनिया संघर्ष की आग में जलेगी। वहीं ईरान भी लगातार इजराइल को धमकी दे रहा है।
ये भी पढ़ें-इजरायल-हमास जंग पर UN के प्रस्ताव को भारत ने क्यों नहीं दिया समर्थन? सामने आई बड़ी वजह
पूरा गाजा अंधेरे में डूबा हुआ है और वहां इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहां से आने वाली तस्वीरें डराने वाली तो हैं ही साथ ही चिंतित करने वाली भी हैं। वहीं युद्ध की वजह से आम फिलिस्तीनी नागरिकों में दहशत का माहौल है। वहां के लोगों को भोजना, पानी और इलाज तक नहीं मिल पा रहा है।
हमास और इजराइल के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध का आज 22वां दिन है। इजराइल गाजा पर लगातार बमबारी कर रहा है। इजरायली सेना गाजा में पूरी तरह से आक्रमण करने के मूड में है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले ही साफ कर दिया है कि जबतक हमास का खात्मा नहीं हो जाता इजराइल चैन से नहीं बैठेगा।
अभी तक इजराइल के 200 से ज्यादा बंधकों को हमास ने रिहा नहीं किया है। इस युद्ध ने पूरी दुनिया को दो ग्रुप में बांट दिया है। अमेरिका समेत यूरोपिय देश जहां इजराइल का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं मुस्लिम देशों समेत रूस का झुकाव फिलिस्तीन की तरफ है।
ये भी पढ़ें-अनोखा मामला; 24 साल की इस महिला के हैं दो प्राइवेट पार्ट्स, बोली- एक बॉयफ्रेंड के लिए, एक फैंस के लिए
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 hr agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
9 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
11 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
13 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
14 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
14 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
23 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines