Israel Hamas War Update: गाजा में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। भूख और प्यार से लोग तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में ही भूखमरी से 2 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इस पर पोप लियो ने नाराजगी जताई है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और ट्रंप के पहले कार्यकाल में मिडिल ईस्ट के दूत जेरेड कुशनर ने अहम मीटिंग करके इजरायल और हमास युद्ध के साथ-साथ गाजा में हालातों की समीक्षा की।
यह भी पढ़ें: खुद को गाजा पीड़ित बता फंड जुटाने वाले सीरियाई गिरोह का पर्दाफाश, अहमदाबाद में बड़ा खुलासा
गाजा के हालातों पर क्या बोले पोप?
पोप लियो 14वें इजरायल और हमास युद्ध खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इजरायल हमास को खत्म करने का अपना संकल्प पूरा करने के लिए गाजा में नरसंहार बंद करे। स्थायी संघर्ष विराम पर फोकर करे और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता के साथ-साथ सुरक्षा प्रदान करे। गाजा के लोगों पर बल प्रयोग पर रोक लगाकर मानवाधिकारों का सम्मान करे।
गाजा पट्टी है युद्ध का सेंटर पॉइंट
बता दें कि इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का सेंटर पॉइंट गाजा है। इजरायल ने नाकेबंदी करके गाजा की वाटर और फूड सप्लाई रोक दी है, इससे गाजा में अकाल, भूखमरी और पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों की भूख और प्यास के मारे जान जा रही है। गाजा में गंदगी का आलम है और लोगों के साथ रहने के लिए घर नहीं हैं। हालात झकझोर कर देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: पीरियड्स में न मिल रहे पैड, न ही सफाई के लिए साबुन, गाजा की लड़कियां किस हाल में गुजार रहीं जीवन?
रिव्यू मीटिंग में क्या बातचीत हुई?
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और जेरेड कुशनर के बीच गाजा में हालातों को सुधारने के प्रयासों पर चर्चा हुई। गाजा में खाने-पीने के सामान की सप्लाई बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। बंधकों को आजाद कराने समेत लोगों को पुनर्वास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। ट्रंप प्रशासन के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी कह चुके हैं कि इजरायल और हमास का युद्ध खत्म होने के बाद गाजा के मैनेजमेंट में अमेरिका खास मदद करेगा। इसके लिए प्लानिंग भी तैयार है, बस युद्ध खत्म हो जाए।
टोनी ब्लेयर ने कहा कि वे गाजा के हालातों पर क्षेत्रीय नेताओं से भी चर्चा कर चुके हैं। इजरायल के रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डेरमन भी अमेरिका आए थे, जिनके साथ हमास के साथ युद्ध और गाजा मे हालातों पर बात हुई। उम्मीद है कि जल्दी ही किसी समाधान पर पहुंच जाएंगे, क्योंकि गाजा अब रहने वाली जगह नहीं रही है। उसे खाली कराकर लोगों का पुनर्वास करना ही होगा।
यह भी पढ़ें: ‘भूख-प्यास से 28 बच्चे मर रहे प्रतिदिन’, गाजा के हालातों पर UN की रिपोर्ट में बड़े खुलासे
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
7 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
11 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
12 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
13 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
13 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
17 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
19 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
21 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
21 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines