हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: आखिर इसका कसूर क्या था? मासूम बेटी की लाश को सीने से लगाए रोता-बिलखता रहा पिता

Israel Hamas War: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक मासूम नवजात और उसकी लाश को कलेजे से लगाए उसके पिता का है, जिसे देखकर किसी को रोना आ जाएगा।

विज्ञापन
Daughter Killed, Father Crying

Israel Hamas War Emotional Video Viral: इजराइल-हमास युद्ध में मारे जा रहे लोगों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर इमोशनल कमेंट भी किए जा रहे हैं और पूरी दुनिया में लोग इजराइल-हमास में शांति कायम करने की अपील कर रहे हैं। वीडियो एक पिता का है, जिसमें वह अपनी मासूम बेटी की लाश को सीने से लगाए रोता-बिलखता नजर आ रहा है। फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने इजराइल को ऐसा जख्म दिया है, जिसे लोग ताउम्र भूल नहीं पाएंगे। जिसका दर्द रह-रह कर लोगों के दिल को चीरता रहेगा।

<

>

विज्ञापन

दोनों देशों से तबाही की तस्वीरें-वीडियो वायरल हो रहीं

बता दें कि शनिवार की सुबह हमास ने अचानक इजराइल पर हमला किया, जिसमें करीब 1000 लोग मारे गए। इसके बाद इजराइल ने एक्शन लेते हुए गाजा पर हमला किया। इजराइली सेनाओं ने गाजा को चारों तरफ से घेर रखा है। दोनों देशों में आतंकियों और सेना ने खूब तबाही मचाई। इसमें दोनों देशों के लोग पिस रहे हैं। दोनों देशों में मासूम बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं पर कहर ढहाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों देशों में तबाही की दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। ताजा वीडियो एक मासूम नवजात बच्ची और उसकी लाश को कलेजे से लगाए उसके पिता का है, जिसे देखकर किसी को रोना आ जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘जम्मू-कश्मीर में अपनाई इजराइल की नीति’… कहकर फिलिस्तीन के समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती

विज्ञापन

युद्ध का चौथा दिन, इजराइल ने मार गिराए हमास आतंकी

बता दें कि इजराइल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध का चौथा दिन चल रहा है। अभी तक दोनों ओर से 1600 लोगों की मौत हो चुकी है। इजराइल की बात करें तो उसके 900 लोग मारे गए हैं। इजराइली सैनिक लगातार हमास लड़ाकों को निशाना बना रहे हैं। इजराइली वायु सेना ने हमास के सैकड़ों ठिकानों पर अटैक किया है। इजराइल की कार्रवाई में 700 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। दोनों ओर के लगभग 5500 लोग घायल हैं, जिसमें इजराइल के 2600 और फिलिस्तीन के 2900 लोग हैं। इजराइल के लोगों को हमास की ओर से अगवा किए जाने की बात भी सामने आई है। इजराइल पुलिस ने 2 हमास आतंकियों को भी मार गिराया।

(contentbeta)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola