Israel-Hamas War: न्यूज एजेंसी एएनआई ने इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) का हवाला देते हुए बताया कि शनिवार को हमास द्वारा हमला शुरू करने के बाद से मारे गए इजराइलियों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को एक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकताएं इजराइली समुदायों में लड़ाई को खत्म करना और गाजा और इजराइल को विभाजित करने वाली बाड़ में उल्लंघनों को नियंत्रित करना है। सीएनएन ने इजराइली आपातकालीन सेवाओं के अनुसार जानकारी दी है कि रविवार को सडेरोट शहर और उसके आसपास रॉकेट हमलों में चार लोग घायल हो गए। पीड़ितों में से एक, 20 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर है।
बेंजामिन नेतन्याहू ने किया सुरक्षा का मूल्यांकन
इस बीच, द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तेल अवीव में आईडीएफ मुख्यालय में सुरक्षा मूल्यांकन किया। इस बैठक में इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट, आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ हर्जी हलेवी और अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए।
इजराइल का दावा- 400 फिलिस्तीनी चरमपंथियों को मार गिराया
वहीं, शनिवार को आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि हमास के आतंकवादियों की तलाश कई घिरे शहरों में की जा रही थी और द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा के अंदर 400 से अधिक चरमपंथी मारे गए हैं, जबकि दर्जनों को बंदी बना लिया गया है। फिलहाल कफर अजा में सेनाएं लड़ रही हैं, बड़ी संख्या में कस्बों में तलाशी चल रही है। सभी कस्बों में आईडीएफ बल हैं, ऐसा कोई शहर नहीं है जिसमें आईडीएफ बल नहीं है।
हमास ने किया था इजराइल पर अचानक हमला
बता दें कि शनिवार की सुबह फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास ने इजराइल पर अचानक हमला कर 20 मिनट में 500 मिसाइल दाग दिए थे। इसमें इजराइल के 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 500 लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद इजराइल ने हमास के ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड की तर्ज पर ऑपरेशन आयरन स्वोर्ड लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के जरिए इजराइल ने शनिवार को हमास के 198 लोगों को मार गिराने का दावा किया था।
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
8 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
12 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
12 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
19 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
20 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
20 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
21 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines