Israel-Hamas War : पिछले 10 महीने से इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है। दोनों एक-दूसरे पर खतरनाक हथियारों से हमला कर रहे हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस वार में अबतक 40 हजार से अधिक फिलिस्तीनी लोग मारे गए। गाजा के कब्रिस्तान में शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में अब सड़कों और खेल के मैदानों में कब्रें बन रही हैं। पूरा दिन कब्रों के लिए खुदाई की जाती है, ताकि अधिक से अधिक शवों को दफनाया जा सके।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा में पिछले 24 घंटों में 40 लोगों की मौत हुई, जिससे 7 अक्टूबर से अब तक मरने वालों की संख्या 40,005 हो गई है, जबकि इस वक्त 92,401 से अधिक लोग जख्मी हैं। हालांकि, यह अंतर करना मुश्किल है कि कौन आम नागरिक हैं और कौन हमास के लड़ाकू।
यह भी पढ़ें : हमास का नया चीफ खालिद मेशाल कौन? जिसे दुश्मनों ने दिया था जहर का इंजेक्शन
लाशों से भर गए मुर्दाघर
गाजा के मुर्दाघर और कब्रिस्तान लाशों से भर गए हैं। इजरायल के हमलों से भयभीत हमास के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहे हैं। ऐसे में घर के पीछे हो या पार्किंग स्थल, सीढ़ियों के नीचे हो या सड़कों के किनारों, जहां संभव हो रहा है, वहां लोग अपनों की लाशों को दफना दे रहे हैं। अक्टूबर से लगातार हो रही वार में गाजा की आबादी के लगभग 2 प्रतिशत लोगों की जान जा चुकी है।
‘एक बड़े कब्रिस्तान में तब्दील हो जाएगा गाजा’
इसे लेकर फिलीस्तीन के लेखक यूसरी अल्घौल ने कहा कि ऐसा लगता है कि आने वाले समय में गाजा एक बड़े कब्रिस्तान में तब्दील हो जाएगा। जो लोग जिंदा बचे हैं, वो अब अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने हमला किया था, जिसके जवाब में इजरायल ने अटैक किया। इजरायल का कहना है कि वह हमास का विनाश चाहता है और दावा करता है कि उसके हमले सिर्फ हमास के लड़ाकू तक सीमित हैं। आम नागरिकों की मौत के लिए हमास को दोषी ठहराता है।
यह भी पढ़ें : हमास के लड़ाकों की हैवानियत का वीडियो वायरल, बंधक महिलाओं के परिजनों ने नेतन्याहू पर निकाला गुस्सा
इजरायल की सेना भी कब्रिस्तान में कर रही अपने लोगों की तलाश
हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली लोगों की तलाश में सेना पूरी तरह से गाजा पर आक्रमक है। सेना ने बहुत से शवों को अपने देश इजराइल में लाया है। ट्रक से वापस गाजा लाए जाने पर शव अक्सर सड़ जाते हैं और उनकी पहचान नहीं हो पाती, इसलिए उन्हें एक क्रब में सामूहिक रूप से दफना दिया जाता है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
9 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
10 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
11 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
14 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
16 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
16 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
18 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
19 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines