Israel Hamas War Couple Kissing Photo Viral: हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर 5 हजार राॅकेट दाग कर धावा बोल दिया था। इसके बाद हजारों की संख्या में इजरायल की सीमा में घुसे हमास के लड़ाकों ने एक म्यूजिक फेस्टिवल पर धावा बोल दिया था इस हमले में 260 लोगों की मौत हो गई थी। हमले में जिंदा बचे कपल ने उस रात की भयावहता को बयां किया है। इस कपल का नाम अमित बार और नीर हैं। दोनों इस हमले में जिंदा बचने वाले लोगों में से हैं। अब दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस कर रहे हैं।
दोस्त से बिछड़ गया कपल
जिंदा बचे अमित और नीर ने कहा कि भले ही वे जिंदा बच निकले हैं। उन्होंने कहा कि उस रात जो हुआ वह अप्रत्याशित था। इसलिए उन्होंने एक-दूसरे को किस किया। फिर जिंदा बचने पर उन्होंने किस वाली तस्वीर को शेयर किया है। अमित ने बताया कि उस दिन उन्हें लगा कि यह उनका आखिरी दिन है। लेकिन हम किसी झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाई। अमित ने कहा कि हमले के बाद मची अफरा-तफरी में वह अपने दोस्त जीव से बिछड़ गए। उनका दोस्त जीव दूसरे लोगों की मदद के लिए निकला था। अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
इंस्टाग्राम पर लिखा ओपन लेटर
अमित ने अपनी दोस्त नीर के लिए इंस्टाग्राम पर एक लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने इस वायरल तस्वीर को पोस्ट किया है। उसमें अमित ने लिखा है कि जीव के बिना हम किन मुसीबतों से गुजरे हैं। उन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है। जब तक वह घर नहीं आता है तब तक मैं बैचेन हूं। वह किस हालत में मुझे नहीं पता। उन्होंने कहा कि मेरे साथ चमत्कार हुआ है। हमले की शुरुआत राॅकेट हमले हुई। चारों ओर गोलियों की आवाज आ रही थी। लोगों को मारा जा रहा था। आतंकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। वह दूसरों पर गोलियां बरसा रहे थे। हम लोग किसी तरह झाड़ियों में छिपे थे और आतंकियों के वहां से जाने का इंतजार कर रहे थे।
अमित ने बताया कि वह इस भयानक पल को कैमरे में कैद करना चाहते थे। उन्हें यकीन नहीं था कि वे बच जाएंगे। पहले वह थोड़ा हिचकिचाई लेकिन फिर वह राजी हो गईं। उन्हें लगा कि शायद यह उनकी आखिरी याद होगी। इसके बाद दोनों ने किस करते हुए तस्वीर को क्लिक किया।
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 hr agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 hr agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
8 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
10 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
12 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines