---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Israel Hamas War: गाजा में जारी रहेगा संघर्ष, UNSC ने रिजेक्ट किया रूस का युद्धविराम प्रस्ताव

Israel Palestine Dispute: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस का प्रस्ताव गिर गया है। यूएनएससी में रूस इजरायल और हमास के बीच गाजा में चल रही लड़ाई को रोकने के लिए प्रस्ताव लेकर आया था। लेकिन इसके समर्थन में सिर्फ 4 देशों ने वोटिंग की। विरोध में पांच वोट पड़े। 6 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया।

---विज्ञापन---

Israel Palestine Dispute: रूस का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गिर गया है। गाजा में इजरायल और हमास के बीच जमकर 10 दिन से लड़ाई चल रही है। रूस युद्धविराम के लिए प्रस्ताव लेकर आया था। जिसके पक्ष में सिर्फ 4 देशों ने वोटिंग की। वहीं, 5 देश इसके विरोध में नजर आए। 6 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। इसके लिए कुछ ही देर पहले वोटिंग हुई है। प्रस्ताव का विरोध अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने किया।

---विज्ञापन---

रूस की ओर से लगातार इजरायल-हमास युद्ध में युद्धविराम के लिए जोर दिया जा रहा था। जिसके बाद UNSC में मॉस्को का तैयार ड्रॉफ्ट पेश किया गया था। वहीं, विशेषज्ञ मान रहे हैं कि रूस चाह रहा है कि सीरिया पर युद्ध का असर न पड़े। क्योंकि वह उसका प्रमुख क्षेत्रीय सहयोगी है।

रूस ने अपने प्रस्ताव को लेकर कहा था कि वह तत्काल युद्ध रोकने के पक्ष में है। वह नागरिकों के खिलाफ हिंसा की निंदा करता है। वह आतंकवाद के शुरू से खिलाफ रहा है। रूस की ओर से बंधकों की तत्काल रिहाई, मानवीय सहायता को लेकर मांग की गई थी। रूस ने ये भी कहा था कि बाहरी लोगों को भी यहां से तत्काल निकाला जाए। रूस के प्रस्ताव में हमास और 2007 से उसके गाजा पर कंट्रोल की चर्चा भी थी।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 17, 2023 10:37 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola