Israel Palestine War: फिलिस्तीन और इजराइल के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच अब इजराइली अभिनेता लियोर राज हमास की ओर से किए जा रहे हमले के बाद घायल हुए इजराइली नागरिकों को बचाने के लिए सामने आए हैं। लिहाजा, इसके लिए वे वॉलनटियर के तौर पर ब्रदर्स इन आर्म्स नामक समूह में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि अभिनेता लियोर राज अपनी टेलीविजन श्रृंखला फौदा में काम करने के बाद चर्चा में आए थे।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इजराइली अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो में वे इजराइल डेमोक्रेसी इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष योहानन प्लेस्नर और पत्रकार एवी यिस्सचारोव के साथ नजर आए हैं। अपनी पोस्ट के जरिए वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि योहानन प्लेस्नर और एवी यिस्सचारोव के साथ अब मैं सैकड़ों लोगों को बचाने के लिए ‘ब्रदर्स इन आर्म्स’ वॉलनटियर ग्रुप में शामिल होने दक्षिण की तरफ निकला हूं। इसके आगे उन्होंने बताया कि ‘हमें दो परिवारों को निकालने के लिए बमबारी वाले शहर स्डेरोट भेजा गया है।
पोस्ट के जरिए बयां किया इजराइल का दर्द
आपको बताते चलें कि लियोर ने सोशल मीडिया के जरिए इससे पहले वहां हो रहे हमलों की निंदा की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि “हमारे देश पर एक क्रूर दुश्मन ने हमला किया, इस दौरान हमले में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने आगे लिखा कि यह कोई जीत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने इस दिन को युद्ध के बाद भी याद रखने की लोगों से अपील की है। वहीं, शनिवार को फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजराइली में घुसकर स्थानीय लोगों पर खुलेआम गोलीबारी की और इसके साथ ही इस दौरान कई हवाई हमले भी किए गए, जिसमें अबतक 900 के करीब लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हमले में 1200 के करीब घायल भी हुए हैं।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 hr ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
7 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
14 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
17 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines