Israel Hamas War 19 Year Old Israeli Soldier Ravit Hana Martyred: इजराइली मीडिया में 19 साल की लड़की की जमकर तारीफ हो रही है। 9 महीने पहले इजराइली सेना में शामिल हुई रवित हाना ने हमास के आतंकियों का डटकर सामना किया। इस दौरान रवित ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद अपने साथियों को बचाते वक्त आतंकियों की गोली का शिकार हो गईं। हमास आतंकियों के हमले में शहीद रवित को इजराइली सरकार ने हीरो करार दिया है।
रिपोट्स के मुताबिक, रवित हाना शनिवार को हुए भयानक हमले के दौरान अपने साथी सैनिकों को बचाने और हमास बंदूकधारियों से एक गांव की रक्षा करने की कोशिश करते समय शहीद हो गईं। दक्षिणी इज़राइल के यखिनी गांव में अत्याधुनिक हथियारों से लैस हमास के हमले में रवित के चेहरे पर गोली लगी थी। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फिर एक लकड़ी के शेड में जा छिपे। रवित ने आतंकियों को छिपते हुए देख लिया था।
19 साल की रवित ने हाल ही में न्यूयॉर्क में पारिवारिक छुट्टियां बिताई थीं।
जानकारी के मुताबिक, आतंकियों को देखे जाने के बाद रवित बिना किसी डर के लकड़ी के शेड में पहुंची और तीन आतंकियों को वहीं ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि रवित हाल ही में न्यूयॉर्क में परिवार के साथ छुट्टियां बिताई थी। रवित के कमांडिंग ऑफिसर ने सोमवार रात उनके अंतिम संस्कार के दौरान युवा सैनिक की बहादुरी की सराहना की।
कमांडर बारूक होनिग ने कहा कि शहीद होने से पहले रवित ने अपने पूरे यूनिट के सदस्यों की रक्षा की। उन्होंने बताया कि हम जैतून के बागिचे में थे और कई घंटों से आतंकियों से लड़ रहे थे। हमने आठ आतंकियों को गोली मारी। अकेले रवित ने तीन आतंकियों को ढेर किया। होनिग ने बताया कि फायरिंग के बाद हमें लगा कि सभी आतंकी मारे गए हैं। हमने घटनास्थल का दौरा करने का फैसला किया। इस दौरान रवित ने पहले वहां जाने की जिद की। उसने मुझसे खुद को कवर करने को कहा था। लेकिन अचानक हुई फायरिंग में रवित शहीद हो गईं।
शहीद होने से पहले पोस्ट की थी तस्वीर
शहीद होने से कुछ ही दिन पहले, रवित ने न्यूयॉर्क से सुकोट के यहूदी त्योहार को लेकर एक तस्वीर पोस्ट की थी। सप्ताह भर चलने वाला धार्मिक उत्सव शनिवार सुबह तड़के हमास के क्रूर हमलों से ठीक पहले समाप्त हुआ था। रवित के पिता शिमोन असयाग ने बताया कि उनकी बेटी सीमा रक्षक बनना चाहती थी। मैंने अपने बच्चों को देश के लिए अपना कर्तव्य निभाने के लिए बड़ा किया है। हालांकि, उसे सेना में जाने की ज़रूरत नहीं थी, वह किसी अन्य प्रकार की राष्ट्रीय सेवा कर सकती थी। लेकिन वो हमारे देश की रक्षा करना चाहती थी, इज़राइल की रक्षा करना चाहती थी।
रवित 9 महीने पहले सेना में शामिल हुईं थीं। ट्रेनिंग के दौरान की एक फोटो।
पिता प्यार से बुलाते थे आयरन वुमन
रवित के पिता ने बताया कि बेटी जब न्यूयॉर्क आई थी, तब मैंने उसे कुछ दिन रूकने को कहा था, लेकिन उसने कहा कि पिताजी, अब मेरा एक और परिवार है, उनका नाम बॉर्डर पुलिस है। मुझे उनके पास वापस जाना होगा। शिमोन ने कहा कि मैं उसे आयरन वुमन बुलाता था। रवित के पिता ने बताया कि मेरी बेटी सिंगर और मेकअप आर्टिस्ट भी थी। उसके सामने उसका पूरा जीवन पड़ा था। शहीद होने से पहले रवित इज़रायली बॉर्डर गार्ड की एक लड़ाकू इकाई में शामिल हुई थी। वह इजरायली सेना में शामिल होने वाले अपने भाई-बहनों में से तीसरी थीं।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
3 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
8 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
15 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
16 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
18 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines