Israel Hamas War 1500 Terrorists Seen Lying Scattered: इजरायली सेना ने दावा किया है कि पिछले चार दिनों से जारी ऐलान-ए-जंग में उन्होंने हमास के 1500 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण इजरायल में 1500 से अधिक आतंकियों के शव बरामद हुए हैं। सेना ने बताया कि युद्ध शुरू होने के चौथे दिन सेना ने सीमा पर पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार रात के बाद से एक भी आतंकवादी ने इजरायल की सेना में प्रवेश नहीं किया है।
सीमा पर फिर से इजरायली सेना ने किया कब्जा
इजरायली सेना के प्रवक्ता ने रिचर्ड हेक्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी भी आतंकवादी घुसपैठ कर सकते हैं। बीते 4 दिनों में इजरायल में 900 सैनिकों और आम लोगों की मौत हो चुकी है वहीं गाजा पट्टी में करीब 700 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि सीमा पर पूर्ण रूप से हमारा नियंत्रण है। तारबंदी को फिर से ठीक कर दिया गया है। जिसे हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को ध्वस्त कर दिया था।
दक्षिणी इजरायल पर सेना ने किया नियंत्रण
सेना के प्रवक्ता ने आगे कहा कि दक्षिणी इजरायल के सभी क्षेत्रों से हमास के आतंकियों को या तो खदेड़ दिया गया है या मार दिया गया है। सीएनएन के प्रवक्ता ने बताया कि हम गाजा पट्टी पर और अधिक हमले करने की योजना बना रहे हैं। हेचट ने कहा कि गाजा पट्टी में रह रहे फिलिस्तीनी मिश्र चले जाएं। वहीं उन्होंने आतंकियों से कहा कि मुझे पता है कि राफा क्राॅसिंग अभी भी खुला है जो भी व्यक्ति बाहर निकलना चाहता है वह जा सकता है।
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
2 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
13 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
17 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
17 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines